[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व विधायक समेत 9 के खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज:मेवाराम जैन समेत आरपीएस अधिकारी और कांग्रेस नेताओं पर रेप का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़बाड़मेरराजस्थानराज्य

पूर्व विधायक समेत 9 के खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज:मेवाराम जैन समेत आरपीएस अधिकारी और कांग्रेस नेताओं पर रेप का आरोप

पूर्व विधायक समेत 9 के खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज:मेवाराम जैन समेत आरपीएस अधिकारी और कांग्रेस नेताओं पर रेप का आरोप

जोधपुर/बाड़मेर : बाड़मेर के पूर्व विधायक एक बार फिर से चर्चा में है। एक महिला ने पूर्व विधायक मेवाराम जैन समेत डिप्टी आनंद सिंह, कोतवाल गंगाराम खावा सहित 9 जनों के खिलाफ रेप और पॉक्सो का मामला दर्ज करवाया है।

महिला का आरोप है कि मेवाराम जैन ने रेप करने के साथ-साथ 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ करते थे। आरोपियों ने कई बार रेप किया। महिला ने जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी शकील अहमद के मुताबिक 2021 में महिला बस में पचपदरा अपने पिता के इलाज के लिए जा रही थी। बस में आरोपी रामस्वरूप मिला, उसने महिला से दोस्ती की और फिर उसे किसी होटल में लेक जाकर उसे नशे की गोलियां दी और फिर रेप किया। रेप के दौरान उसने वीडियो और फोटो भी बना लिए।

इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा और वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया। इसके बाद उसने पूर्व विधायक मेवाराम जैन से मिलवाया तो उसने भी रेप किया। महिला बदनामी के कारण डरी हुई थी, ऐसे में उससे अन्य महिलाओं को भी आरोपियों के पास लाने के लिए दबाव बनाया गया। आरोप है कि महिला के घर उसकी सहेली आई थी, तभी आरोपी आए और उसकी सहेली के साथ भी रेप किया।

पूर्व विधायक, उपसभापति, डिप्टी, कोतवाल सहित 9 के खिलाफ मामला दर्ज

महिला की ओर से दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि- उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ करते थे। आरोपियों ने कई बार रेप किया। बेटी के साथ हुई हरकत के बारे में जब महिला को पता चला तो उसने बाड़मेर के कोतवाली थाने में केस दर्ज कराने की गुहार लगाई तो वहां केस दर्ज करने के बजा उसे प्रताड़ित किया। वहां के थानाधिकारी, एसआई और आरपीएस अधिकारी भी उसके साथ हरकत करते थे। इसके साथ ही पूर्व विधायक के अन्य साथियों ने भी महिला के साथ हरकत की है।

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ तो रेप किया साथ ही उसकी सहेली को भी शिकार बनाया, उसकी बेटी के सामने अश्लील हरकत करते और जब महिला घर पर नहीं होती तो बेटी के साथ छेड़छाड़ करते थे। रेप के साथ ही पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने में बाधा उत्पन्न करने और महिला को धमकाने का भी आरोप लगाया है।

इधर, महिला की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व विधायक मेवाराम जैन समेत आरपीएस आनंद राजपुरोहित, कोतवाली थानाधिकारी गंगाराम खावा, एसआई दाऊद खान, रामस्वरूप आचार्य, उपसभापति सुरतान सिंह, प्रधान गिरधरबसिंह सोढ़ा, प्रवीण सेठिया और गोपालसिंह राजपुरोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ईडी 15 नवंबर को की थी शिकायत दर्ज

15 नवंबर को ईडी जयपुर ने बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की ओर से दर्ज कराई गई सेक्सटॉर्शन की शिकायत के संबंध में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) का मामला दर्ज किया था। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद उन्होंने दावा किया था कि यह फोटो एडिटेड है। इसके बाद जैन ने बीते दिनों कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसमें आरोप लगाया था कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था। मेवाराम जैन ने बाड़मेर पुलिस में जो एफआईआर दर्ज करवाई है, उसी के आधार पर ईडी मनी ट्रेल की जांच करने के लिए जांच कर रहे है। इस संबंध में एक पीएमएलए का मामला दर्ज किया है, क्योंकि यह पता चला है कि लगभग 5 करोड़ रुपए का आदान-प्रदान किया गया था।

30 अक्टूबर को पूर्व विधायक ने ब्लैकमेल करने का करवाया था मामला दर्ज

इससे पहले पूर्व विधायक मेवाराम जैन पर जब आरोप लगे तो उन्होंने 30 अक्टूबर को बाड़मेर के कोतवाली थाने में ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में पूर्व विधायक जैन ने बताया था कि- वे इस बार भी इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बीते लंबे समय से दयालराम पुत्र घेवरराम निवासी जोलियाली, शैलेंद्र अरोड़ा वकील व एक अन्य महिला सहित कुछ लोगों का एक गिरोह ब्लैकमेल कर रुपए वसूलते हैं। वर्तमान में बाड़मेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहा हूं तथा राजनीतिक भविष्य है, इससे मुझसे काफी लोग राजनीतिक दुर्भावना व ईष्या रखते हैं जो इस गिरोह से जुड़े हुए हैं।

इस गिरोह के सदस्य मिलकर मुझे धमकियां देकर पारितोषण की मांग कर रहे हैं कि हमारे पास आपके एडिट किए फोटो और क्लिप हैं। सोशल मीडिया पर शेयर कर बदनाम कर राजनीति चौपट कर देंगे, अन्यथा 10 लाख रुपए हमें दे दो, नहीं तो उसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहो। यह गिरोह 10 लाख रुपए नहीं देने पर रेप का मामला दर्ज करवाने की धमकी दे रहा है।

तीन बार रह चुके है विधायक मेवाराम जैन, यह चुनाव हारे

मेवाराम जैन ने कांग्रेस से पहली बार बाड़मेर सीट से साल 2008 में पहला चुनाव लड़ा था और जीत गए। इसके बाद 2013 और 2018 में चुनाव लड़ा और जीते। कांग्रेस ने लगातार चौथी बार टिकट देकर मैदान में उतारा लेकिन बीजेपी से बागी हुई प्रियंका चौधरी ने मेवाराम जैन को करीब 13 हजार वोटों से हरा दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77