[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तीन गाड़ियों में भिड़ंत, 30 फीट गहरी खाई में गिरे:बिजली विभाग के इंजीनियर समेत 4 की मौत; 2 गंभीर घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तीन गाड़ियों में भिड़ंत, 30 फीट गहरी खाई में गिरे:बिजली विभाग के इंजीनियर समेत 4 की मौत; 2 गंभीर घायल

तीन गाड़ियों में भिड़ंत, 30 फीट गहरी खाई में गिरे:बिजली विभाग के इंजीनियर समेत 4 की मौत; 2 गंभीर घायल

अलवर : अलवर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर अलवर-बहरोड रोड पर जिंदोली सुरंग के पास मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे सीमेंट से भरा ट्रॉला, बोलेरो कार और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद तीनों वाहन रोड से नीचे करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गए। सीमेंट से भरा ट्रॉला बोलेरो कार पर जा गिरा। इससे बोलेरो सवार 5 में से 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हैं।

विजयमंदिर थाना इंचार्ज शिवदयाल ने बताया- राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के A.En (पीएलसीसी) एसके अरोड़ा (56), टेक्नीशियन नटवर (40) व रविंद्र शर्मा (38) और ड्राइवर बाबूलाल (46) की इस हादसे में मौत हो गई। बोलेरो में सवार रेडियो मैकेनिक मदन चंद मीना (46) गंभीर घायल हैं। वहीं बाइक पर सवार जेईएन राजेश गुर्जर (38) के पैर में फ्रैक्चर है। चार मृतकों के शव जिला अस्पताल अलवर की मॉर्च्युरी में हैं।

राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के अधिकारी कर्मचारी बोलेरो में थे। ड्राइवर बाबूलाल की भी मौत हो गई।
राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के अधिकारी कर्मचारी बोलेरो में थे। ड्राइवर बाबूलाल की भी मौत हो गई।

उन्होंने बताया- बोलेरो कार में अलवर बिजली विभाग की टीम थी। राजेश गुर्जर समेत दो मेंबर बाइक पर थे। टीम अलवर शहर के काली मोरी इलाके से रवाना हुई थी। बोलेरो के साथ बाइक भी ट्रॉले की चपेट में आ गई और तीनों वाहन खाई में जा गिरे। हादसे में बोलेरो कार व बाइक ट्रॉला के नीचे दब गए। बिजली विभाग का एक व्यक्ति ट्रॉला के टायर के नीचे दबा रहा। इस दौरान पूरी कार चकनाचूर हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने सीमेंट के कट्टे रख अलवर-बहरोड़ मार्ग दोपहर करीब 12 से 1:30 बजे तक बंद कर दिया, जिसे पुलिस की समझाइश के बाद खोला गया।

धमाके की आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद में जुटे।
धमाके की आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद में जुटे।
पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने आरोप लगाया कि क्रेन समय पर नहीं पहुंची।
पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने आरोप लगाया कि क्रेन समय पर नहीं पहुंची।

जेसीबी से ट्राॅले को हटाया गया

पुलिस ने बताया- अलवर से बिजली विभाग की टीम RJ 02 TA 3278 नंबर की बोलेरो कार में निकली थी। जिंदोली घाटी के मोड़ पर बोलेरो कार और सीमेंट से भरे 22 व्हील ट्रॉला की भिड़ंत हो गई। इसी दौरान बोलेरो के पीछे चल रही बाइक भी उनसे भिड़ गई और तीनों वाहन खाई में जा गिरे। ट्रॉला बाइक और बोलेरा पर गिरा।

तेज धमाके की आवाज सुन गांव के लोग मौके पर पहुंचे और मदद में जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जेसीबी से ट्रॉले को हटाया गया। कार पूरी तरह ट्रॉले के नीचे दबी होने के कारण घायलों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जेईएन राजेश गुर्जर इस हादसे में घायल हो गए।
जेईएन राजेश गुर्जर इस हादसे में घायल हो गए।
इस तरह ट्रोले के नीचे दबे थे बिजली विभाग के कर्मचारी।
इस तरह ट्रोले के नीचे दबे थे बिजली विभाग के कर्मचारी।

ट्रॉले में सवार लोग बचे

मौके पर घायलों को बचाने में जुटे लाेगों ने बताया- बोलेरो व बाइक पर कुल 6 लोग थे। एक युवक टायर के नीचे दबा दिख रहा था। बाकी नजर नहीं आए। ट्रॉले में सवार लोग बच गए। ट्रॉला सीमेंट से ओवरलोड था। बोलेरो कार पूरी तरह चिपक गई। खाई में गिरने के बाद वाहनों के टायर ऊपर की ओर थे। हादसे के बाद घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।

हादसे की सूचना पर मदद के लिए बड़ी तादाद में लोग जुट गए।
हादसे की सूचना पर मदद के लिए बड़ी तादाद में लोग जुट गए।

ये 4 हैं मृतक
– ड्राइवर बाबूलाल पुत्र बाेदनराम गुजर्र उम्र 40 निवासी डढीकर की ढाणाी विजय मंदिर अलवर।
– एईएन सुरेंद्र पुत्र राजाराम उम्र 52 साल, निवासी मनुमार्ग काेतवाली अलवर
– टेक्नीशियन नटवर शर्मा पुत्र रामजीलाल शर्मा उम्र 37 निवासी दिवाकरी वैशाली
– टेक्नीशियन रविंद्र पुत्र मुंशीराम उम्र 38 साल निवासी ठाकर वाला कुआं कोतवाली अलवर
ये दो जने घायल
– राजेश पुत्र मूलचंद उम्र 38 साल निवासी काली पहाड़ी, नीमराणा
– मगन चंद पुत्र झांसीराम उम्र 49 साल निवासी रैणी, अलवर

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet