[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पटियाला पुलिस के रिमांड पर गैंगस्टर संपत नेहरा:रात में बुलेटप्रूफ गाड़ी में लाए, गोगामेड़ी हत्याकांड का मास्टरमाइंड, सलमान को मारने पहुंचा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पंजाबराजस्थानराज्य

पटियाला पुलिस के रिमांड पर गैंगस्टर संपत नेहरा:रात में बुलेटप्रूफ गाड़ी में लाए, गोगामेड़ी हत्याकांड का मास्टरमाइंड, सलमान को मारने पहुंचा था

पटियाला पुलिस के रिमांड पर गैंगस्टर संपत नेहरा:रात में बुलेटप्रूफ गाड़ी में लाए, गोगामेड़ी हत्याकांड का मास्टरमाइंड, सलमान को मारने पहुंचा था

पटियाला : राजस्थान के सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड के मास्टरमाइंड लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर संपत नेहरा को पटियाला पुलिस ने रिमांड पर लिया है। शनिवार रात को उसे पटियाला पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद 4 दिन के लिए रिमांड मिला है।

पुलिस संपत नेहरा से हथियार तस्करी के मामले में पूछताछ करेगी। कुछ दिन पहले पटियाला पुलिस ने उसकी गैंग के कुछ मेंबरों को हथियार समेत पकड़ा था। जिसके बाद पसियाना कोर्ट में केस दर्ज हुआ था। नेहरा के हाईप्रोफाइल गैंगस्टर होने की वजह से पुलिस ने उसे लाने की बात को सीक्रेट रखा। संपत नेहरा को पुलिस बुलेट प्रूफ गाड़ी में लेकर आई।

गोगामेड़ी की हत्या के लिए AK47 मंगवाने का हुआ था खुलासा
5 दिसंबर को राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई। इसकी जांच में पता चला कि उसके कत्ल को संपत नेहरा ने ही अंजाम दिलवाया है। इस मामले में पंजाब पुलिस ने राजस्थान पुलिस को 5 महीने पहले इंटेलिजेंस इनपुट भेजा था।

जिसमें कहा गया था कि हथियार तस्करी के मामले में संपत नेहरा से पूछताछ की गई थी। जिसमें उसने बताया कि सुखदेव गोगामेड़ी उनके टारगेट पर है। इसमें यह भी बताया गया था कि गोगामेड़ी के कत्ल के लिए उसने AK47 का भी बंदोबस्त कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा के कहने पर नेहरा ने शूटर अरेंज कर गोगामेड़ी की हत्या कराई।

संपत नेहरा को लेकर आती पुलिस की गाड़ी।
संपत नेहरा को लेकर आती पुलिस की गाड़ी।

सलमान खान को मारने पहुंच गया था नेहरा संपत नेहरा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है। पुलिस सूत्रों की माने तो 2021 में लॉरेंस ने सलमान को मारने के लिए संपत नेहरा को सुपारी दी थी। प्लान के मुताबिक वह मुंबई भी पहुंच गया था। उसने सलमान के घर यानी ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ की रेकी भी की थी। संपत ने मौका देख कर सलमान पर गोली भी चलाने का प्लान बना लिया था। हालांकि, उसके पास जो पिस्तौल थी, उसकी रेंज कम थी और सलमान हमेशा बॉडीगार्ड से घिरे रहते थे, इसलिए हमले के नाकाम होने की संभावना देख लॉरेंस के कहने पर संपत ने यह हमला कैंसिल कर दिया था।

संपत नेहरा को लाने के दौरान पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी।
संपत नेहरा को लाने के दौरान पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी।

दूसरी बार स्प्रिंग राइफल मंगाई, पर गिरफ्तार हो गया
पहली बार नाकामयाब होने के बाद संपत ने दूसरी बार हमला करने का प्लान बनाया। इस बार उसने अपने गांव के दिनेश फौजी के जरिए एक RK स्प्रिंग राइफल मंगवाई थी। ये राइफल लॉरेंस ने अपने जानकार अनिल पंड्या से 3-4 लाख में खरीदी थी, लेकिन जब राइफल दिनेश के पास थी, तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उससे पूछताछ के बाद संपत नेहरा भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles