[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हत्या के प्रयास के फरार आरोपियों को सूरजगढ़ पुलिस ने दबोचा, उरीका में फायरिंग कर फैलाई थी दहशत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

हत्या के प्रयास के फरार आरोपियों को सूरजगढ़ पुलिस ने दबोचा, उरीका में फायरिंग कर फैलाई थी दहशत

हत्या के प्रयास के फरार आरोपियों को सूरजगढ़ पुलिस ने दबोचा, उरीका में फायरिंग कर फैलाई थी दहशत

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 माह से फरार चल रहे आरोपियों को गुरुवार को उनके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपने गांव के ही एक युवक पर फायर कर दहशत फैलाई थी। फायरिंग में युवक बाल-बाल बचा था और उस युवक की रिपोर्ट पर ही कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 2 हमलावरों को गिरफ्तार किया है।

14 अक्टूबर को उरीका के सोमवीर पर चलाई थी गोली

सूरजगढ़ थानाधिकारी भजनाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अक्टूबर को उरीका निवासी सोमवीर सिंह पुत्र सवाई सिंह राजपूत ने थाने में उपस्थित होकर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 13 अक्टूबर को शाम 7 बजे परिवादी सोमवीर सिंह गांव में एक दुकान पर गया था, अचानक 3 मोटर साइकिलों पर सवार 6-7 लड़के वहां पहुंचे जिनके पास लोहे की रॉड और लाठी-डंडे इत्यादि थे।

प्रवीण मेघवाल, प्रमोद राजपूत, रोहित राजपूत के साथ बाइक सवार लड़कों ने गालियां निकालते हुए मारपीट की। प्रवीण मेघवाल ने पिस्टल से उस पर फायर कर दिया, लेकिन गोली सर के पास से निकल गई। हमलावर जान से मारने की धमकियां देते हुए गाली गलौच कर रहे थे। पीड़ित द्वारा जान बचाने के लिए चिल्लाने पर गांव के लोग वहां पहुंचे, जिस पर हमलावर मौके से भाग गए।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दे रही थी दबिश

पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा के लोहारू, हिसार, महेन्द्रगढ़, सतनाली आदि कई जगह पर लगातार दबिश दे रही थी। गुरुवार, 14 दिसम्बर को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने जानलेवा हमले में शामिल 2 आरोपियों प्रमोद सिंह उर्फ सूसिया (23वर्ष) पुत्र सुखबीर सिंह राजपूत निवासी उरीका तथा रोहित सिंह (20वर्ष) पुत्र सुखबीर सिंह राजपूत निवासी उरीका को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

हत्या के प्रयास के नामजद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम में एसएचओ भजनाराम, हेड कॉन्स्टेबल महावीर प्रसाद तथा कॉन्स्टेबल अनिल कुमार व सहीराम शामिल थे। गिरफ्तारी में विशेष योगदान कॉन्स्टेबल अनिल कुमार का रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet