[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में कल मनाया जाएगा विरासत दिवस:स्वामी विवेकानंद और राजा अजीत सिंह को किया जाएगा याद, तैयारियों को लेकर सौंपी जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में कल मनाया जाएगा विरासत दिवस:स्वामी विवेकानंद और राजा अजीत सिंह को किया जाएगा याद, तैयारियों को लेकर सौंपी जिम्मेदारी

खेतड़ी में कल मनाया जाएगा विरासत दिवस:स्वामी विवेकानंद और राजा अजीत सिंह को किया जाएगा याद, तैयारियों को लेकर सौंपी जिम्मेदारी

खेतड़ी : खेतड़ी के अजीत विवेक संग्रहालय परिसर में मंगलवार को विरासत दिवस समारोह मनाया जाएगा। समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए रामकृष्ण मिशन के कार्यकर्ताओं की ओर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

समारोह को लेकर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि और कर्मचारियों की ओर से ऐतिहासिक पन्ना शाह तालाब पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया। स्लोगन मैन रमाकांत वर्मा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के खेतड़ी में आने के 125 वर्ष पूरे होने पर 13वां खेतड़ी विरासत दिवस समारोह 12 दिसंबर को मनाया जाएगा। स्वामी विवेकानंद और देश को सनातन धर्म की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने में खेतड़ी विरासत ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

नरेश अजीत सिंह के सहयोग से स्वामी विवेकानंद 1893 में शिकागो धर्म सम्मेलन में पहुंचे थे, जहां उन्होंने सनातन धर्म संस्कृति का परचम लहराते हुए देश को विश्व में विख्यात कर दिया था। राजा अजीत सिंह और स्वामी विवेकानंद की गहरी मित्रता के चलते खेतड़ी को अलग पहचान मिल पाई थी, जिसकी बदौलत खेतड़ी आज भी दो महान विभूतियों की दोस्ती ओर उनकी यादों को चिरस्थाई बनाने के लिए इस प्रकार के ऐतिहासिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

उन्होंने बताया कि विरासत दिवस को भव्य रूप से मनाया जाएगा। विरासत दिवस की तैयारी को लेकर अजीत विवेक संग्रहालय को भव्य रूप से सजाया जाएगा। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद व राजा अजीत सिंह की झांकियां सजाकर पूरे कस्बे में नगर भ्रमण करवाया जाएगा। खेतड़ी में विरासत दिवस पर होने वाले कार्यक्रम भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने में अपनी अलग पहचान रखते हैं। वहीं क्षेत्र की जनता को भी धर्म व संस्कृति के प्रति आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है। बैठक में तैयारियों को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर पार्षद लीलाधर सैनी, अमित सैनी, रमाकांत वर्मा, एसआई सुनील सैनी, विजेश कुमार, रविन्द्र सैनी, योगेश सोनी, तरुण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22