[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाकिस्तान से लौटी अंजू भिवाड़ी आई तो पुलिस करेगी पूछताछ:पति ने दर्ज करा रखी है FIR; अभी सोनीपत में रुकी हुई है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरजनमानस शेखावाटी ब्यूरोटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पाकिस्तान से लौटी अंजू भिवाड़ी आई तो पुलिस करेगी पूछताछ:पति ने दर्ज करा रखी है FIR; अभी सोनीपत में रुकी हुई है

पाकिस्तान से लौटी अंजू भिवाड़ी आई तो पुलिस करेगी पूछताछ:पति ने दर्ज करा रखी है FIR; अभी सोनीपत में रुकी हुई है

भिवाड़ी (अलवर) : 4 महीने पहले पाकिस्तान गई अंजू (35) 29 नवंबर को अटारी बॉर्डर से भारत लौट चुकी है। अंजू ने भारत लौटने पर कहा कि वह पाकिस्तान में खुश हूं। अंजू के वापस आने के बाद बीएसएफ कैंप में पंजाब की इंटेलिजेंस एजेंसियों ने पूछताछ की। अब अंजू के पति अरविंद की ओर से भिवाड़ी के फूलबाग थाने में दर्ज कराए गए मामले में पुलिस उससे पूछताछ कर सकती है।

पति अरविंद ने अंजू पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। अंजू गुरुवार रात को पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। दिल्ली से वह सड़क मार्ग से सोनीपत के लिए गई। सोनीपत में वह किसके यहां ठहरी है और वहां उसका क्या रिश्ता है, इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

अंजू ने नसरुल्लाह के साथ निकाह कर अपना नाम फातिमा रख लिया था।
अंजू ने नसरुल्लाह के साथ निकाह कर अपना नाम फातिमा रख लिया था।

भिवाड़ी एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया- अंजू के पति अरविंद ने उसके खिलाफ फूलबाग थाने में FIR दर्ज करवाई हुई है। FIR में अरविंद ने अंजू पर आरोप लगाया है कि उसने शादीशुदा होने के बावजूद बिना तलाक के दूसरी शादी कर धोखा दिया है। पाकिस्तान से वॉट्सऐप कॉल पर धमकी भी दी है। जिसमें उसने कहा है कि तुम्हारा ऐसा इलाज कर दूंगी कि तुम कहीं के भी नहीं रहोगे।

अरविंद ने नसरुल्लाह से उसे और उसके बच्चों को जान का खतरा बताया है। अंजू बिना किसी कारण के मुझे और मेरे बच्चों को छोड़कर गई है, इससे वह बहुत ज्यादा मानसिक तनाव में है। उन्होंने कहा कि भिवाड़ी आने पर अंजू से पूछताछ की जाएगी। अगर इस मामले में किसी भी तरह से गिरफ्तारी का प्रावधान होगा तो अंजू को गिरफ्तार भी किया जाएगा।

इससे पहले भी अरविंद ने अंजू पर झूठ बोलने के आरोप लगाए थे। अरविंद का कहना है कि अंजू अपनी फ्रेंड के पास जयपुर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वह पाकिस्तान पहुंच गई।

मीडिया रिपोट्‌र्स के मुताबिक 25 जुलाई को पेशावर की लोकल कोर्ट में अंजू और नसरुल्लाह ने शादी कर ली थी।
मीडिया रिपोट्‌र्स के मुताबिक 25 जुलाई को पेशावर की लोकल कोर्ट में अंजू और नसरुल्लाह ने शादी कर ली थी।

आईबी टीम ने अंजू के बच्चों से बात की
अंजू का पति अरविंद और उसके दो बच्चे अभी भिवाड़ी की टेरा एलिगेंस सोसाइटी में रहते हैं। शुक्रवार सुबह आईबी टीम ने अंजू के बच्चों से बात की है। साथ ही सोसाइटी के अंदर अरविंद और उसके बच्चों से किसी को भी नहीं मिलने दिया जा रहा है। अरविंद ने अभी किसी से भी मिलने के लिए मना कर दिया है। इससे पहले गुरुवार को इंटेलिजेंस एजेंसी के कुछ कर्मचारी सोसाइटी में आए थे और अरविंद से पूछताछ कर वापस चले गए।

पाकिस्तान में रहने के दौरान भी अंजू के कई वीडियो सामने आए थे।
पाकिस्तान में रहने के दौरान भी अंजू के कई वीडियो सामने आए थे।

घूमने जाने की कहकर पाकिस्तान पहुंच गई थी
अंजू 21 जुलाई 2023 को भिवाड़ी से अटारी बॉर्डर होते हुए पाकिस्तान चली गई थी। पाकिस्तान जाकर उसने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाह कर लिया और अपना नाम फातिमा रख लिया था। अंजू निकाह के बाद खैबर पख्तूनख्वा में नसरुल्लाह के घर रह रही थी।

टीवी पर खबरें प्रकाशित होने के बाद अंजू के पति अरविंद ने भिवाड़ी के फूलबाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उसने अंजू और नसरुल्लाह पर कई आरोप लगाए थे।

पाकिस्तान जाने के बाद अंजू के प्री वेडिंग शूट की तस्वीरें सामने आई थीं।
पाकिस्तान जाने के बाद अंजू के प्री वेडिंग शूट की तस्वीरें सामने आई थीं।

ऐसे हुई थी बातचीत की शुरुआत
साल 2020 में अंजू और नसरुल्लाह की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोस्ती कुछ और आगे बढ़ी तो दोनों ने नंबर एक्सचेंज किया, फिर वॉट्सऐप पर बातचीत होने लगी थी। करीब दो साल तक यह बातचीत चलती रही। इसी बीच अंजू और नसरुल्लाह ने एक-दूसरे से मिलने की इच्छा जाहिर की। नसरुल्लाह ने भारत आने में असमर्थता जताई थी तो अंजू पाकिस्तान जाने को तैयार हो गई।

पाकिस्तान जाने के लिए अंजू ने पासपोर्ट भी बनवा लिया था। पाकिस्तान जाने के लिए 21 जून को वीजा का आवेदन किया था। अंजू भिवाड़ी में एक ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करती थी, जबकि उसका पति अरविंद इंडो कंपनी में काम करता था।

अरविंद के मुताबिक वह मूलत: खरपुरा जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। 2005 से भिवाड़ी में रह रहा है। अंजू का मायका मध्य प्रदेश के ग्वालियर में है। दोनों की शादी 2007 में हुई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet