[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेईई-मेन रजिस्ट्रेशन 4 दिसम्बर तक:आठ साल में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन, अब तक 13.20 लाख आवेदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेईई-मेन रजिस्ट्रेशन 4 दिसम्बर तक:आठ साल में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन, अब तक 13.20 लाख आवेदन

जेईई-मेन रजिस्ट्रेशन 4 दिसम्बर तक:आठ साल में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन, अब तक 13.20 लाख आवेदन

कोटा : देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन की आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन के दौरान इस साल स्टूडेंट्स का उत्साह देखते ही बन रहा है। रोज हजारों स्टूडेंट्स आवेदन करते दिखाई दे रहे हैं। अब तक 13 लाख 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स आवेदन कर चुके हैं। एजुकेशन एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि इस साल, पिछले साल के मुकाबले जनवरी सेशन की परीक्षा के लिए 4 लाख 60 हजार स्टूडेंट्स अब तक आवेदन कर चुके हैं।

वर्ष 2023 में कुल 8 लाख 60 हजार स्टूडेंट्स ने जनवरी सेशन के लिए आवेदन किया था। स्टूडेंट्स की बढ़ती संख्या को देखकर एनटीए की ओर से जेईई मेन जनवरी सेशन की आवेदन की अंतिम तिथि को 4 दिसंबर को रात 9 बजे तक कर दिया गया है। ऐसे में आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 13 लाख 50 हजार तक पहुंच सकती है। आवेदन में स्टूडेंट्स की संख्या में बढ़ोत्तरी का प्रमुख कारण इस साल जेईई मेन की डेटस को स्टूडेंट्स को चार माह पहले बताना है। जिससे संतुष्टपूर्ण तरीके से स्टूडेंट्स अब अपनी जेईई मेन जनवरी सेशन की परीक्षा में जुट चुके हैं। आहूजा ने बताया कि एनटीए द्वारा स्टूडेंट्स की मांग पर जेईई मेन आवेदन में हुई गलतियों में सुधार के लिए करेक्शन का अवसर दिया गया है।

स्टूडेंट्स 6 से 8 दिसंबर के मध्य आवेदन में हुई गलतियों में सुधार कर सकते हैं। स्टूडेंट्स आवेदन में हुई किन गलतियों में सुधार कर सकते हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में स्टूडेंट्स को करेक्शन विंडो का इंतजार करना होगा। करेक्शन का यह पहला एवं अंतिम अवसर रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet