[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चुनावी रंजिश में पथराव-फायरिंग:गलियों में बिछे ईंट-पत्थर; छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका, 16 लोग गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमटॉप न्यूज़डीगराजस्थानराज्य

चुनावी रंजिश में पथराव-फायरिंग:गलियों में बिछे ईंट-पत्थर; छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका, 16 लोग गिरफ्तार

चुनावी रंजिश में पथराव-फायरिंग:गलियों में बिछे ईंट-पत्थर; छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका, 16 लोग गिरफ्तार

सीकरी (डीग) : डीग जिले के सीकरी थाना इलाके के महरायपुर (सिंघावली) गांव में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। शनिवार को मतदान के दौरान भाजपा-कांग्रेस के समर्थक पोलिंग बूथ पर भिड़ गए थे। इसके बाद शनिवार रात और रविवार सुबह करीब 11 बजे गांव में जमकर पथराव किया गया। फायरिंग भी हुई है। इस दौरान धार्मिक स्थल को भी नुकसान पहुंचा है। पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है।

डीग जिले के सीकरी इलाके के गांव महरायपुर (सिंघावली) में जमकर पथराव हुआ। इस दौरान धार्मिक स्थल को भी नुकसान पहुंचा है।
डीग जिले के सीकरी इलाके के गांव महरायपुर (सिंघावली) में जमकर पथराव हुआ। इस दौरान धार्मिक स्थल को भी नुकसान पहुंचा है।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

डीग एएसपी गुमना राम ने बताया- सीकरी थाना इलाके के सिंघावली-महरायपुर में दो पक्षों का चुनावी विवाद सामने आया है। रविवार सुबह करीब 11 बजे पथराव की सूचना पर पुलिस दोपहर करीब 12 बजे पहुंची। गांव में STF सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फ्लैग मार्च भी निकाला गया। उन्होंने बताया- दोनों पक्षों को समझाया गया है। एसडीएम, एडिशनल एसपी व अन्य अधिकारी भी गांव पहुंचे। दोनों पक्षों के 16 लोगों को धारा 151 (शांतिभंग) में गिरफ्तार किया गया है।

गांव के लोगों ने वीडियो बनाया। कहना है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर पथराव किया है।
गांव के लोगों ने वीडियो बनाया। कहना है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर पथराव किया है।

पूरे गांव की गलियों में पत्थर
महारायपुर गांव के कुछ वीडियो सामने आए हैं। वीडियो गांव के लोगों ने ही बनाए हैं। एक वीडियो में गांव की गलियों और छतों पर पत्थर बिखरे नजर आ रहे हैं। गांव के लोगों ने यहां तक कहा कि उपद्रवियों ने फायरिंग भी की। मौके से कारतूस का खोल भी मिला है। उधर, दोपहर करीब तीन बजे नगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी जवाहर सिंह बेडम समर्थकों के साथ गांव पहुंचे और लोगों से बात की।

पथराव की सूचना के बाद एसडीएम, पुलिस अधिकारी व पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च किया।
पथराव की सूचना के बाद एसडीएम, पुलिस अधिकारी व पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च किया।

रविवार को फर्जी मतदान का आरोप

सीकरी थाने में दर्ज रिपोर्ट में गांव के महावीर सैनी ने बताया है- शनिवार को महरायपुर निवासी कैलाश माध्यमिक स्कूल में बने मतदान केंद्र पर बीजेपी प्रत्याशी जवाहर सिंह बेडम के पोलिंग एजेंट के रूप में तैनात था। कैलाश ने आरोप लगाया कि दोपहर 2 से 3 बजे के बीच गांव के ही मामूर ने कांग्रेस प्रत्याशी वाजिब अली के पक्ष में फर्जी मतदान कराया। कैलाश ने मामूर को रोका तो उसने जावेद, जाहिद, परवेज, जाकिर, आसिफ, गुल्लू अरशद, इस्लाम, राहुल, लियाकत, हासन, जुबैर, कासम, छोटा सहित करीब 20 लोगों को मौके पर बुला लिया। कुछ लोगों के पास हथियार थे। इनमें से एक ने कैलाश के पैर पर लाठी मारी और दूसरे ने गाल पर चाकू मार दिया। कुछ और लोग कैलाश पर टूट पड़े। खूब लात-घूंसे बरसाए। कैलाश के साथी बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने मौके पर हवाई फायरिंग की और मतदाताओं को धमकाया। कुछ देर में मौके पर पुलिस आ गई तो मामला शांत हो गया। शाम को आरोपियों ने गांव में पथराव किया।

रविवार सुबह करीब 10 बजे आरोपियों ने गांव में मीटिंग की। दूसरे पक्ष के लोगों के साथ गाली-गलौज कर पथराव कर दिया। आरोपियों ने रविवार को भी फायरिंग की।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत की और शांति की अपील की।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत की और शांति की अपील की।

इलाके में चुनावी रंजिश का असर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डीग, कामां, कुम्हेर व भरतपुर के गांवों में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मतदान के समय से ही झड़प की खबरें आ रही हैं। नगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी जवाहर सिंह बेडम और कांग्रेस प्रत्याशी वाजिब अली के समर्थकों में शनिवार को डीग में झड़प हुई थी। शनिवार शाम 5.30 बजे बेडम पर सीकरी कस्बे के महात्मा गांधी स्कूल के पोलिंग बूथ पर पहुंचने पथराव किया गया था। बीजेपी प्रत्याशी, वोटर और पोलिंग एजेंट को छुपना पड़ा था। पथराव करने वाले लोगों ने बेडम की कार में तोड़फोड़ की। आरोप है कि पथराव करने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता थे।

भाजपा प्रत्याशी जवाहर बेडम भी महरायपुर गांव पहुंचे और लोगों से बात की।
भाजपा प्रत्याशी जवाहर बेडम भी महरायपुर गांव पहुंचे और लोगों से बात की।

रात में बोलेरो में आग लगाई
शनिवार रात को नगर विधानसभा के बैर्रु गांव में कुछ लोगों ने एक बोलेरो में आग लगा दी। बोलेरो सवार लोग गाड़ी से उतरकर भाग गए। घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक बोलेरो पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस बोलेरो में आग लगाने वाले लोगों की पहचान की कोशिश में लगी हुई है। नगर विधानसभा में कई जगह पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62