पिलानी में 65.7 फीसदी मतदान:सुरक्षा के बीच मतदानकर्मी ईवीएम लेकर जिला मुख्यालय रवाना, तीन दिसंबर को होगी मतगणना
पिलानी में 65.7 फीसदी मतदान:सुरक्षा के बीच मतदानकर्मी ईवीएम लेकर जिला मुख्यालय रवाना, तीन दिसंबर को होगी मतगणना

पिलानी : विधानसभा क्षेत्र में मतदान शाम छह बजे समाप्त हो गया। हालांकि इस दौरान भी कई बूथ पर मतदाता कतार में लगे रहे। ऐसे में जो मतदाता केंद्र के अंदर तक थे। उन्हें वोट देने दिया गया। जिससे कई जगह शाम करीब सात बजे तक भी मतदान चला। मतदान समाप्ति के बाद मतदानकर्मी सुरक्षा के बीच ईवीएम को लेकर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। अब तीन दिसंबर को मतगणना होगी।
मतदान अपडेट
- शाम 5 बजे तक 65.7% प्रतिशत मतदान हुआ।
- दोपहर 3 बजे तक 54.29 प्रतिशत मतदान हुआ।
- दोपहर 1 बजे तक 39.13 प्रतिशत मतदान हुआ
- सुबह 11 बजे तक 22.46 फीसदी मतदान हुआ।
- सुबह 9 बजे तक 9.21 फीसदी मतदान हुआ।


चुनाव को लेकर पूरे क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। जगह-जगह पुलिस तैनात है। वहीं प्रत्याशी और उनके समर्थक पूरी ताकत के साथ मतदाता की मनुहार में लगे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2018 में यहां 69.15% मतदान हुआ था। इस बार मैदान में भारतीय जनता पार्टी के राजेश दहिया, कांग्रेस के पितराम सिंह काला और निर्दलीय कैलाश मेघवाल सहित 8 प्रत्याशी डटे हैं।
चुनाव आयोग ने मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में मतदाताओं और अधिकृत व्यक्तियों के अलावा किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी लगाई है।
मतदान केंद्रों पर मदद कर रहे स्काउट-गाइड
चुनाव आयोग की ओर से प्रत्येक मतदान केंद्र पर छाया-पानी और दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। बूथ पर बीएलओ तैनात हैं, जो मतदाताओं को उनके वोटिंग केंद्र या फिर कमरा नंबर की जानकारी दे रहे हैं। हर बूथ केंद्र पर दो स्काउट गाइड भी तैनात किए गए हैं। जो बुजुर्ग या फिर बीमार व्यक्ति को केंद्र तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं।
50 प्रतिशत बूथ सीधे वेब कास्टिंग से जुड़े
इस बार विधानसभा क्षेत्र के 50 प्रतिशत बूथ सीधे वेब कास्टिंग से जोड़े गए हैं यानी वहां का सीधा प्रसारण कलेक्टर, एसपी और कंट्रोल रूम में दिखाई देगा। मतदान को लेकर स्थानीय पुलिस के अलावा बीएसएफ के जवान, क्यूआरटी, स्पेशल आर्म्ड फोर्स, आरएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
क्रम संख्या | प्रत्याशी | पार्टी | लिंग |
1 | राजेश कुमार दहिया | भाजपा | पुरुष |
2 | पीतराम काला | कांग्रेस | पुरुष |
3 | राजेंद्र प्रसाद | आप | पुरुष |
4 | कैलाश चंद्रा | निर्दलीय | पुरुष |
5 | रतनसिंह | निर्दलीय | पुरुष |
6 | रामस्वरुपसिंह | रालोपा | पुरुष |
7 | धर्मपाल | बसपा | पुरुष |
8 | ओमप्रकाश | रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया | पुरुष |
9 | कैलाश चंद | निर्दलीय | पुरुष |