[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधानसभा चुनावों में निर्वाचन विभाग की पहल:मतदाताओं को सेल्फी अपलोड करने पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट, निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

विधानसभा चुनावों में निर्वाचन विभाग की पहल:मतदाताओं को सेल्फी अपलोड करने पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट, निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश

विधानसभा चुनावों में निर्वाचन विभाग की पहल:मतदाताओं को सेल्फी अपलोड करने पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट, निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश

नीमकाथाना : नीमकाथाना मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाताओं को डिजिटल सर्टिफिकेट जारी करने की पहल की गई है। मतदान करने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने बताया कि मतदान दिवस पर सीईओ राजस्थान की वेबसाइट पर मतदान के बाद सेल्फी अपलोड करने वाले मतदाता को डिजिटल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में 25 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होने वाले विधानसभा आम चुनाव में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए मतदान केन्द्रों पर सेल्फी पॉइंट बनाए गए है। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों पर स्थापित सेल्फी पॉइंट से मतदाताओं द्वारा सेल्फी लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट https://ceorajasthan.nic.in/ पर प्रदर्शित लिंक “Upload your Selfie and Download Digital Certificate” पर क्लिक कर पोर्टल पर अपलोड करने पर डिजिटल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने बताया कि सीईओ राजस्थान की वेबसाइट पर अन्य लिंक Link to Download e-Pledge Certificate प्रदर्शित कर दिया गया है। जिस पर क्लिक करने पर राज्य के समस्त जिलों के जिले वार लिंक प्रदर्शित किए गए है। संबंधित जिले के नाम पर क्लिक करने पर उस जिले के पोर्टल से ई-प्लेज सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62