[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलक्टर एवं एएसपी ने किया चैकपोस्टों का निरीक्षण, वाहनों की सघन जांच कर प्रतिबंधित सामग्री के निरीक्षण के दिये निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023टॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कलक्टर एवं एएसपी ने किया चैकपोस्टों का निरीक्षण, वाहनों की सघन जांच कर प्रतिबंधित सामग्री के निरीक्षण के दिये निर्देश

अफवाहों पर ध्यान ना दे, जांच के दौरान निगरानी दलों का सहयोग करें - जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज, देवउठनी ग्यारस के मौके पर शादियों के माहौल में महिलाओं के बीच पहुंची, जिला कलक्टर - मतदान के लिए किया प्रेरित जिला कलक्टर एवं एसपी ने पैरामिलिट्री फोर्सेस के साथ पाटन क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च

नीमकाथाना : विधानसभा चुनाव में प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन, अनाधिकृत वाहनों के प्रवेश एवं आदर्श आचार संहिता की पालना के लिये गठित किये गये चैकपोस्टों का गुरुवार को जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने आकस्मिक निरीक्षण कर वाहनों की सघन जॉच कर प्रतिबंधात्मक सामग्री के परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश दिये। कलक्टर एवं एसपी ने हरियाणा सीमावर्ती इलाकों में बने चेक पोस्टों का निरीक्षण किया । उन्होंने पाटन, मीणा की नांगल, दलपतपुरा, स्यालोदडा, डाबला, डाबला नदी चेक पोस्ट, जिलो मे बनाए गए चेक पोस्टों का निरीक्षण कर अधिकारियों दिशा निर्देश दिए।

पाटन क्षेत्र के दौरे के दौरान जिला कलक्टर देवउठनी ग्यारस के मौके पर शादियों के माहौल में महिलाओं के बीच पहुंची एवं 25 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। पाटन बस स्टैंड पर उपस्थित आमजन से चर्चा कर कलक्टर ने सभी से लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के अपील की।

जिला कलक्टर ने आमजन से अपील कि है कि जांच के दौरान निगरानी दलों का सहयोग करें तथा अफवाहों पर ध्यान न देंवें और न ही किसी प्रकार की गलत अफवाहें फैंलावें। उन्होंने चुनाव के दौरान क्षेत्र में कहीं भी नकद धनराशि, शराब, कपडे, उपहार आदि किसी अभ्यर्थी द्वारा बांटे जा रहे हैं अथवा अपने पक्ष में वोट डालने हेतु किसी अन्य प्रकार का प्रलोभन या दबाव दिया जा रहा है। किसी वर्ग विशेष को वोट डालने से रोका जा रहा है तो उसकी सूचना प्रशासन को दे। चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत टोल फ्री नं. 1950 एवं सी-विजिल एप के माध्यम से भी कि जा सकती है।

पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने बताया कि पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्सेस कि टीमें लगातार 24 घंटे वाहनों की जांच कर रही है एवं प्रतिबंधात्मक सामग्री या नकदी पाये जाने पर चुनाव आयोग की गाइड लाईन के अनुसार त्वरित कार्यवाही कर रही है । उन्होंने चैक पोस्ट पर वाहनों की जॉच के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था एवं कैमरा टीम को हमेशा सक्रिय रखने के निर्देश दिये। इस दौरान पाटन तहसीलदार मुनेश सर्वा, खंड विकास अधिकारी रामचंद्र सैनी, एसएचओ इंद्राज यादव एवं महेंद्र मीणा मौजूद रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62