[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिना किसी डर के करें मतदान:पुलिस और प्रशासन ने बढ़ाया विश्वास, पुलिस ने निकाला फ्लैगमार्च, IG, DC , DM और SP रहे मौजूद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बिना किसी डर के करें मतदान:पुलिस और प्रशासन ने बढ़ाया विश्वास, पुलिस ने निकाला फ्लैगमार्च, IG, DC , DM और SP रहे मौजूद

बिना किसी डर के करें मतदान:पुलिस और प्रशासन ने बढ़ाया विश्वास, पुलिस ने निकाला फ्लैगमार्च, IG, DC , DM और SP रहे मौजूद

झुंझुनूं : भय मुक्त मतदान करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए संभागीय आयुक्त डॉ. मोहनलाल यादव, आईजी सत्येंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च किया। शहर में शहीद जेपी जानू स्कूल से गांधी चौक तक फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस दौरान कलेक्टर बचनेश कुमार अग्रवाल, एसपी देवेंद्र विश्नोई, एएसपी गिरधारीलाल शर्मा, एडीएम मुरारीलाल शर्मा, एसडीएम कविता गोदारा, डीएसपी शंकरलाल छाबा, कोतवाल राममनोहर ठोलिया, सदर थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत, महिला थानाधिकारी मुनेशी मीणा समेत कोतवाली, सदर, पैरामिलिट्री फोर्सेज के सैंकड़ों ने फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने लोगों से भय मुक्त होकर मतदान करने का आग्रह किया। संभागीय आयुक्त डॉ. मोहनलाल यादव ने लोगों से मतदान अवश्य करने का आग्रह किया।

आईजी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि मतदाता निर्भीक होकर मतदान करे, पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने कहा कि कहा कि चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। संभागीय आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में कमालसर, सूरजगढ़ कस्बे में पुलिस द्वारा फ्लैगमार्च किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62