[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिना डिग्री डॉक्टर चला रहा था क्लिनिक:हैल्थ डिपार्टमेन्ट की टीम ने मारा छापा, दवाईयां जब्त; जवाजा थाने में कराई FIR


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बिना डिग्री डॉक्टर चला रहा था क्लिनिक:हैल्थ डिपार्टमेन्ट की टीम ने मारा छापा, दवाईयां जब्त; जवाजा थाने में कराई FIR

बिना डिग्री डॉक्टर चला रहा था क्लिनिक:हैल्थ डिपार्टमेन्ट की टीम ने मारा छापा, दवाईयां जब्त; जवाजा थाने में कराई FIR

अजमेर : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जवाजा के सारोठ-देवाता चौराहे पर अवैध क्लिनिक पकड़ा। यहां कार्यरत कथित डॉक्टर के पास कोई डिग्री भी नहीं मिली। मौके से दवाईयां जब्त कर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जवाजा थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कार्रवाई करती चिकित्सा टीम।
कार्रवाई करती चिकित्सा टीम।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी जवाजा डॉ. मोहित माथुर (38) ने रिपोर्ट दी कि जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आदेश पर सारोठ देवाता चौराहे पर क्लिनिक का निरीक्षण किया। जो कि तापस मण्डल पुत्र मनिशान्त मण्डल की ओर से संचालित किया जा रहा था। यहां आधुनिक चिकित्सा पद्वति से उपचार करने के लिए कोई भी डिग्री या सर्टिफिकेट प्रस्तुत नहीं किया गया। यहां से दवाइंया भी जब्त की गई।

चिकित्सक आधुनिक चिकित्सा परिषद अधिनियम 1956 की धारा 15(3) के तहत पंजीबद्व नहीं है । जो कि भारतीय दण्ड संहिता की धारा 419, 420 के तहत दण्डनीय अपराध है। चिकित्सक द्वारा इन्जेक्शन एवं फोर्थ डेज का प्रयोग करना भी पाया गया। जो भारतीय दण्ड संहिता की धारा 269, 270 के तहत दण्डनीय अपराध है। जवाजा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हरनिवास को सौंपी गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77