[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

16 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप:रात में मोहल्ले में छोड़कर हुए फरार, लाडनूं अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे लोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नागौरराजस्थानराज्य

16 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप:रात में मोहल्ले में छोड़कर हुए फरार, लाडनूं अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे लोग

16 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप:रात में मोहल्ले में छोड़कर हुए फरार, लाडनूं अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे लोग

लाडनूं (नागौर) : 16 साल का नाबालिग की तीन युवक ने अपहरण कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी नाबालिग को मोहल्ला छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और धरना प्रदर्शन करने लगे।

मामला डीडवाना कुचामन जिले के लाडनूं थाना क्षेत्र का है। 16 साल की नाबालिग के पिता ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात को तीन आरोपी उसकी बेटी का अपहरण कर ले गए। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर तीनों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। इस बाद उसे मोहल्ले में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

लाडनूं थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग धरने पर बैठ गए।
लाडनूं थाने के बाहर बड़ी संख्या में लोग धरने पर बैठ गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिवार ने सोमवार सुबह लाडनूं थाने में जाकर रिपोर्ट दी। जिसके बाद पुलिस पीड़िता को लेकर लाडनूं अस्पताल पहुंची।

वहीं गैंगरेप की घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में शहर के लोग लाडनूं के सरकारी अस्पताल के बाहर पहुंच गए और घटना को लेकर विरोध जताया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा प्रत्याशी करणी सिंह,मनजीत पाल सिंह सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच कर धरना शुरू कर दिया।

लाडनूं डीएसपी राजेंद्र बुरड़क ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों से बात कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीएसपी बुरड़क ने बताया की इस मामले में मामला दर्ज कर हमने दो आरोपियों को डिटेन कर लिया है। एक आरोपी फरार है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लेगे। तीन आरोपियों में एक नाबालिक भी शामिल है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77