[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकार रिपीट हुई तो 500 की जगह 400 रु. में देंगे गैस सिलेंडर : गहलोत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

सरकार रिपीट हुई तो 500 की जगह 400 रु. में देंगे गैस सिलेंडर : गहलोत

सरकार रिपीट हुई तो 500 की जगह 400 रु. में देंगे गैस सिलेंडर : गहलोत

नवलगढ़ : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को रामदेवरा चौक में कांग्रेस की गारंटी रैली व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजकुमार शर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने सुशासन दिया है।

कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की। हिन्दुस्तान में राजस्थान पहला ऐसा राज्य है, जिसने 500 रुपए में सिलेंडर देने की शुरुआत की। अब सरकार रिपीट हुई तो 400 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर देंगे। इस दौरान सीएम गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं तो बीजेपी बालों को बोलता हूं कि तुम वोट तो मांग रहे हो, लेकिन 25 लाख बीमा कब करोगे। आपने मेनिफेस्टो में भी नहीं लिखा है। ओपीएस कब लागू करोगे। उन्होंने पीएम मोदी व अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। यह मेरे व मेरे परिवार व जादूगरी के बारे में क्या-क्या बोल रहे हैं। यह लोग बौखला गए हैं। हमारी योजनाओं व कानून में कमियां निकालनी चाहिए, लेकिन यह ऐसा नहीं करेंगे। यह हिन्दुस्तान व पाक की बात करेंगे।

धार्मिक बातें कर भड़काने का काम करेंगे। सीएम ने कहा कि केरला में 70 साल से परिपाटी थी कि एक बार कम्युनिस्ट और एक बार कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती। मैं वहां गया तो मुझे बताया गया कि इस बार परिपाटी टूटेगी। कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार रिपीट होगी। तब मैंने पूछा ऐसा क्यों, तो कहा गया कि कोरोना में यहां की सरकार ने अच्छा काम किया। इसलिए मैंने सोचा कि राजस्थान में भी हमारी सरकार ने कोरोना में शानदार काम किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रदेश सरकार के मॉडल की तारीफ की। ऐसे में यहां सरकार रिपीट क्यों नहीं हो सकती।

बात: जो पहली बार कही मुख्यमंत्री ने सरकार बनने पर 500 रुपए की बजाय 400 रुपए में सिलेंडर देने व एक करोड़ मोबाइल बांटने की गारंटी दी। नवलगढ़ नगरपालिका को नगर परिषद बनाने की घोषणा की। साधा… किसे और कैसे सीएम ने ओपीएस पर कानून बनाने का जिक्र करते हुए कर्मचारियों को और 400 रुपए में सिलेंडर व एक करोड़ महिलाओं को मोबाइल देने की घोषणा कर महिलाओं को साधने की कोशिश की। तवज्जो…किसे कितनी दी सीएम ने सरकार पर आए संकट का जिक्र करते हुए कहा कि आपका लाडला राजकुमार शर्मा मेरा हीरो है।

सरकार बचाने में राजकुमार की अहम भूमिका रही। मंच पर खेतड़ी विधायक डॉ. जितेंद्रसिंह, उदयपुरवाटी प्रत्याशी भगवानाराम सैनी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष व प्रधान दिनेश सुंडा, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. राजपाल शर्मा, ताराचंद सैनी, यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुधींद्र मूंड, पालिकाध्यक्ष शोयब खत्री, पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, जयंत मूंड, अजय तषीड़, मनीराम सैनी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62