[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो साल से चल रहा ऑनलाइन प्यार पल भर में हुआ ऑफ! हावड़ा से झुंझुनूं पहुंची प्रेमिका को प्रेमी ने किया नजरअंदाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दो साल से चल रहा ऑनलाइन प्यार पल भर में हुआ ऑफ! हावड़ा से झुंझुनूं पहुंची प्रेमिका को प्रेमी ने किया नजरअंदाज

फेसबुक के जरिए करीब दो साल से हावड़ा की एक युवती और उदयपुरवाटी क्षेत्र के एक गांव के युवक का प्यार चल रहा था. प्रेमी से शादी करने के लिए युवती झुंझुनूं पहुंची , जहां प्रेमी की हरकत से वह सकते में है.

झुंझुनूं : सोशल मीडिया की लत कितनी घातक होती जा रही है. इसका अंदाजा आजकल के युवाओं को देख कर लगाया जा सकता है. वह हर सोशल मीडिया पर दिखने वाली चीज या व्यक्ति को देख उससे आकर्षित हो जा रहे है, फिर असलियत सामने आने पर परेशान होते जा रहे है.

क्या है मामला

ऐसा ही एक मामला झुंझुनूं में सामने आया है. जहां एक बार फिर ऑनलाइन प्यार की लाइन, ऑफ हो गई और दो साल से चल रही लव स्टोरी का दी एंड हो गया। दरअसल, हावड़ा की एक युवती और झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के एक युवक के बीच दो साल से फेसबुक के जरिए बातचीत हो रही थी। यह बातचीत पहले दोस्ती, फिर प्यार में बदल गई.

दोनों के बीच प्यार यहां तक ही नहीं रूका। बल्कि युवती अपने प्रेमी संग ब्याह रचाने के लिए 1700 से अधिक किलोमीटर दूर हावड़ा से झुंझुनूं पहुंच गई लेकिन, जब वह युवक से मिली तो युवक ने ना केवल उससे शादी करने से इंकार कर दिया। बल्कि पहचाने से भी इंकार कर दिया.

मामला उदयपुरवाटी थाने तक पहुंचा लेकिन, युवक ने युवती को पहचानने से भी इंकार कर दिया. ऐसे में पुलिस ने युवती के परिजनों से बातचीत कर उसे झुंझुनूं के शक्ति सदन में पहुंचा दिया. जहां से अब युवती को वापिस हावड़ा भेजा गया है।

 बताया जा रहा है कि युवती का परिवार बेहद गरीब है. जब परिवार के सदस्यों से पुलिस ने संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उनके पास हावड़ा से झुंझुनूं आने के पैसे नहीं है। युवती भी जैसे- तैसे हावड़ा से झुंझुनूं तक पहुंची थी। ऐसे में अब सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से किराए के पैसे इकट्ठा करके वापिस युवती को भेजा गया है.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet