[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिले में 22 नवम्बर तक होगा सतरंगी सप्ताह का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिले में 22 नवम्बर तक होगा सतरंगी सप्ताह का आयोजन

जिले में 22 नवम्बर तक होगा सतरंगी सप्ताह का आयोजन

झुंझुनूं : आगामी विधानसभा आम चुनाव को देखते हुए जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 16 से 22 नवम्बर तक जिले में थीम आधारित (सतरंगी सप्ताह) लोकतंत्रा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने बताया कि अलग-अलग कलर थीम के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 नवम्बर को सुबह 10 बजे जे.पी. जानू विद्यालय से नगर परिषद कार्यालय तक म्यूजिकल बैण्ड वादन करने के बाद मतदाता शपथ दिलवाई जाएगी। इसी प्रकार 18 नवंबर को सुबह 10 बजे दौड़ का आयोजन कलेक्ट्रेट से रेलवे स्टेशन तक जाकर वापसी पुनः कलेक्ट्रेट तक होगा।

उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट से सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के कार्यालय तक दिव्यांग मतदाताओं द्वारा ट्राई साईकिल एवं स्कूटी रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं 20 नवंबर को शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट से जिला स्टेडियम तक मतदाता जागरूकता रैली एवं फ्लैश मॉब किया जाएगा एवं 21 नवंबर को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट से महिला बाल विकास विभाग के कार्यालय तक महिला रंगोली एवं महिला मार्च का आयोजन किया जाएगा तथा 22 नवम्बर को शाम 5 बजे शहीद स्मारक के सामने मतदान वृक्ष एवं दीपदान के कार्यक्रम का आयोजन होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin