[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिले में 22 नवम्बर तक होगा सतरंगी सप्ताह का आयोजन, मतदाता जागरूकता हेतु सतरंगी सप्ताह का आगाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

जिले में 22 नवम्बर तक होगा सतरंगी सप्ताह का आयोजन, मतदाता जागरूकता हेतु सतरंगी सप्ताह का आगाज

नीमकाथाना : आगामी विधानसभा आम चुनाव को देखते हुए जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 16 से 22 नवम्बर तक जिले में थीम आधारित (सतरंगी सप्ताह) लोकतंत्र सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने बताया कि अलग-अलग कलर थीम के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक संजय चेतानी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है । सतरंगी सप्ताह के पहले दिन गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा हम भी नाचेंगे- वोट डाल के आएंगे की थीम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें आगामी 25 नवम्बर को शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया।

श्रीमाधोपुर में भी हुआ कार्यक्रम आयोजित
विधानसभा क्षेत्र श्रीमाधोपुर में मतदाता जागरूकता हेतु सतरंगी सप्ताह के तहत गतिविधियों का शुभारंभ किया गया । रिटर्निंग अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़ ने बताया कि पहले दिन महिला अधिकारिता विभाग द्वारा विभिन्न पंचायतों में ब्लॉक पर्यवेक्षक रीना चाहर के नेतृत्व में लोक नृत्य एवं लोकल फॉक गतिविधियों का आयोजन कर विमुक्त और घुमंतु वर्ग के मतदाताओं को जागरूक किया गया। स्वीप नोडल प्रभारी विनोद कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि आज की थीम का कलर वॉयलेट तथा थीम हम भी नाचेंगे-गायेंगे, वोट डालकर जायेंगे रही। स्वीप वार रूम प्रभारी एवं महिला तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी श्याम प्रकाश ने बताया कि इसके अलावा स्वीप की नियमित गतिविधियां उपखंड परिक्षेत्र के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में आयोजित की गईं ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin