[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह का निधन, अब यहां 25 नवंबर को नहीं होगी वोटिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीगंगानगर

विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह का निधन, अब यहां 25 नवंबर को नहीं होगी वोटिंग

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के करणपुर से विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। कुन्नर ने एम्स में बुधवार सुबह चार बजे अंतिम सांस ली। कुन्नर को इसी सप्ताह ब्रेन अटैक के बाद पहले एसएमएस अस्पताल और फिर एम्स में भर्ती करवाया गया था।

श्रीकरणपुर : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया। गुरमीत कुन्नर श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार थे।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के एम्स अस्पताल में गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हुआ। गुरमीत सिंह कुन्नर के पुत्र रूबी कुन्नर ने निधन की पुष्टि की है। 75 साल के गुरमीत सिंह कुन्नर को दिल्ली एम्स में 12 नवंबर को भर्ती कराया गया था। गुरमीत सिंह के निधन से परिवार के साथ कांग्रेस पार्टी और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। चुनाव से पहले प्रत्याशी के निधन के कारण अब श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र का चुनाव स्थगित हो जाएगा।

बता दें कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भी राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था। चुनाव से पहले अलवर जिले के रामगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इस वजह से यहां चुनाव स्थगित हो गया था।

करणपुर विधानसभा सीट से 2018 में त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस के गुरमीत सिंह कुन्नर जीते थे। निर्दलीय पृथीपाल सिंह संधू दूसरे एवं भाजपा के सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी तीसरे नंबर पर रहे। इस बार तीनों ही फिर आमने-सामने हैं। संधू आम आदमी की पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं। लेकिन राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले ही गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया।

मौत का कारण नेचुरल बताया गया

75 वर्षीय कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का डेथ सर्टिफिकेट भी सामने आया है। जिसमें उनकी मौत का कारण नेचुरल बताया गया है। बता दें कि इससे पहले उनकी मौत की खबर की पुष्टी से पहले अफवाह चली थी कि उनकी मौत हो गई है। हालांकि, अब उनके डेथ सर्टिफिकेट से आधिकारिक तौर से पुष्टी हो गई है कि कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर की बुधवार सुबह तड़के मौत हो गई है।

कौन थे गुरमीत सिंह कुन्नर

कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर का जन्म 6 जून 1948 में श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर कस्बे में हुआ था। वह श्रीकरणपुर से तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 1998, 2008 और 2018 में श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। हालांकि, उन्होंने अपने राजनीतिक की करियर की शुरुआत 1980 के सरपंच के चुनाव से की थी। बता दें कि वह 1988 में पंचायत समितित पदमपुर के प्रधान चुने गए थे और 1995 में उप जिला प्रमुख बने थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet