[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एग्जाम से पहले टीचर्स की चुनाव में लगी ड्यूटी:कोर्स अब तक अधूरे, बच्चों के साथ अभिभावकों की चिंता बढ़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एग्जाम से पहले टीचर्स की चुनाव में लगी ड्यूटी:कोर्स अब तक अधूरे, बच्चों के साथ अभिभावकों की चिंता बढ़ी

एग्जाम से पहले टीचर्स की चुनाव में लगी ड्यूटी:कोर्स अब तक अधूरे, बच्चों के साथ अभिभावकों की चिंता बढ़ी

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के सरकारी स्कूलों में दीपावली की छुट्टियों का अवकाश शुरू हो गया है। यह अवकाश 19 नवम्बर तक जारी रहेंगे। इसके बाद 20 नवम्बर को चार दिन के लिए स्कूलों के दरवाजे खुलेंगे और फिर अगले 4 दिन के लिए बंद हो जाएंगे।

जबकि 11 दिसंबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं होनी हैं और पेपर में 70 प्रतिशत सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे। लेकिन शिक्षक चुनावी ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण अधिकांश स्कूलों में कोर्स पूरे नहीं हो सके। ऐसे में अर्द्धवार्षिक परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों की चिंता बढ़ गई।

20 नवंबर को खुलेंगे स्कूल

जिला शिक्षा अधिकारी मनोज ढाका ने बताया कि जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 19 नवंबर तक छुट्टियां लग गई हैं। 20 नवंबर को स्कूल खोले जाएंगे। इसके बाद 24 व 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के तहत अवकाश रहेगा। इसके अलावा 26 नवंबर रविवार व 27 नवंबर गुरु नानक जयंती की छुट्टी रहने से विद्यालय बंद रहेंगे।

हालांकि 28 नवंबर से स्कूल खुले रहेंगे। नाम न छापने की शर्त पर शिक्षकों ने बताया कि पिछले ढाई माह से शिक्षक चुनावी व बीएलओ कार्य में लगे हैं। जिसकी वजह से वे अपना मूल कार्य नहीं कर पा रहे। विद्यालय तो आते हैं, लेकिन कक्षाएं नहीं ले पाते।

जबकि 11 दिसंबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिसमें कक्षा 8 वीं तक 70 और बोर्ड परीक्षाओं में 100 प्रतिशत सिलेबस से पेपर आएगा। ऐसे में अधिकांश सरकारी विद्यालयों में कोर्स पूरा नहीं हो पाया है। इससे छात्र परेशान हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षक भले ही चुनावी ड्यूटी में हो, लेकिन कोर्स सबका पूरा होने की संभावना है। स्कूलों में परीक्षा की तैयारियां करवाई गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77