[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चेक बाउंस मामले में आरोपी गिरफ्तार:एक साल से चल रहा था फरार, पुलिस ने जयपुर से पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चेक बाउंस मामले में आरोपी गिरफ्तार:एक साल से चल रहा था फरार, पुलिस ने जयपुर से पकड़ा

चेक बाउंस मामले में आरोपी गिरफ्तार:एक साल से चल रहा था फरार, पुलिस ने जयपुर से पकड़ा

झुंझुनूं : झुंझुनूं की कोतवाली पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिव कॉलोनी, वार्ड नं. 22, मण्ड्रेला रोड़, झुंझुनूं निवासी राजेन्द्र प्रसाद सैनी पुत्र भजनलाल सैनी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी को जयपुर से पकड़ा है। कोतवाली थानाधिकारी राम मनोहर ने बताया कि आरोपी चेक बाउंस के मामले में स्थायी वारंटी है। करीब एक साल से फरार चल रहा था।

आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। टीम गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। सूचना मिली की आरोपी जयपुर में है। जिस पर टीम ने दबिश देकर आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह व कॉन्स्टेबल अशोक टीम में शामिल रहे। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77