[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिलाओं ने स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी का लिया संकल्प:गाय के गोबर से बने दीपक किए वितरित, देश की कला-संस्कृति को बचाने का किया आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिलाओं ने स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी का लिया संकल्प:गाय के गोबर से बने दीपक किए वितरित, देश की कला-संस्कृति को बचाने का किया आह्वान

महिलाओं ने स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी का लिया संकल्प:गाय के गोबर से बने दीपक किए वितरित, देश की कला-संस्कृति को बचाने का किया आह्वान

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में शुक्रवार को धनतेरस पर सामाजिक संस्था लोक सेवा ज्ञान मंदिर की इकाई द्वारा संस्कृति को बनाए रखने में आमजन से नई पहल की है। महिलाओं ने दीपावली के त्योहार पर गाय के गोबर से बने दीपक वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद स्मारक पर दर्जनों महिलाओं ने धनतेरस के पर्व पर रंगोली बनाकर लोकल फोर वोकल को ध्यान में रखते हुए इस दीपावली पर देश में बने हुए सामान की खरीदारी करने का संकल्प लिया।

प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि देश में त्योहारों के अवसर पर विदेशी सामान का ज्यादा उपयोग में लिया जाता है। जिसके चलते देश को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है तो देश की कला विलुप्त होती जा रही है। देश में अनेक धर्मों के लोग रहते है जो अपनी संस्कृति के अनुसार त्योहारों का आयोजन करते हैं। अपने धर्म और संस्कृति को बनाए रखने में प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर पहल करनी चाहिए। हिंदू धर्म में गाय को बहुत महत्व दिया गया है, जिसे हिन्दू धर्म के लोग गाय को माता के रूप में पूजन करते है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षार्थ एवं गौशाला की सेवार्थ गौ माता के गोबर से बने हुए पवित्र दीपक वितरित किए गए हैं। इस दौरान दीपावली के अवसर पर लोकल सामान खरीदने हेतु प्रेरित किया। साथ ही अपने देश में बनी हुई चीजों को लेकर वोकल होने और देश में बनी हुई वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने उन्हें अधिक बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की अपील की।

इस मौके पर महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति भारद्वाज, मंजू शर्मा, सुमित्रा, रेखा, किरण, दीपा, रेणु, पायल, पारुल, ज्योति इंदा, रितिका, सुमित्रा देवी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22