[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. रूपा ने खुद को कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार की पत्नी बता नामांकन रद्द करने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़निम्बाहेड़ाराजस्थानराज्य

डॉ. रूपा ने खुद को कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार की पत्नी बता नामांकन रद्द करने की मांग की

डॉ. रूपा जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पेश हुई, बोली- शपथ पत्र में छुपाए हैं तथ्य

झुंझुनूं : कलेक्ट्रेट में बुधवार दोपहर बाद जिला निर्वाचन अधिकारी के पास आई एक महिला डॉ. रूपा माथुर ने खुद को नवलगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजकुमार शर्मा की पत्नी बताया है।

“महिला ने डॉ. शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ. शर्मा ने चुनाव में नामांकन पत्र के साथ लगाए शपथ पत्र में तथ्य छुपाए हैं, इसलिए उनका नामांकन रद्द किया जाना चाहिए। डॉ. रूपा माथुर ने कहा कि वे डॉ. शर्मा की विधिक पत्नी हैं।

डॉ. रूपा माथुर ने खुद को राजकुमार शर्मा की पत्नी बताया है और शपथ पत्र में तथ्य छुपाने का आरोप लगाया है।

डॉ. शर्मा ने पिछले चुनाव में भी जो शपथ पत्र सब्मिट किए, उनमें भी तथ्य छुपाए थे। डॉ. रूपा माथुर के साथ एक बच्चा भी था जिसका नाम अरुणादित्य शर्मा बताते हुए उन्होंने दावा किया कि वह डॉ. शर्मा और उनका का बेटा है। जिसका भी डॉ. शर्मा ने शपथ पत्र में कोई जिक्र नहीं किया है। डॉ रूपा ने यह भी आरोप लगाया कि कोर्ट में पिछले पांच साल में फाइलों को कांग्रेस सरकार द्वारा दबाया जा रहा है, वहां कोई सुनवाई नहीं होती है। सीएम तक से मिलने नहीं दिया जाता है।

डॉ. शर्मा ने उन्हें पांच साल घर में कैद कर रखा था, अब मैं हिम्मत जुटाकर आपके सामने आई हूं। उन्होंने डॉ. शर्मा पर मेंटली टॉचर करने के आरोप भी लगाए हैं। डॉ. रूपा ने कलेक्टर को बताया कि डॉ. शर्मा ने 2018 में उनको आश्वस्त किया था कि परमराज के साथ उनकी शादी नहीं हुई है, वह ब्लैकमेल कर रही है। यह सब बातें कहकर डॉ. शर्मा ने मुझे गुमराह किया है।

बोलीं- 2008 में तलाक लिया था, लेकिन 2009 में फिर कर ली थी शादी

डॉ. रूपा ने बताया कि डॉ. शर्मा से उनकी शादी 1999 में हुई थी। इसके बाद 2008 में डॉ. शर्मा ने उनसे यह कहकर तलाक लिया था कि तुमसे शादी के कारण चुनाव में घरवाले मुझे सपोर्ट नहीं करेंगे। इसके बाद फिर से 2009 में डॉ. शर्मा ने मुझसे शादी कर ली थी। मेरे पास इसके सारे डॉक्यूमेंट्स हैं। 1999 से पहले अगर डॉ. शर्मा की कोई पत्नी है तो सामने आए और 2009 से पहले भी अगर कोई उनकी शादी हुई है तो वह भी सामने आए। इस तरह के तथ्य छुपाने पर डॉ. शर्मा का नामांकन रद्द किया जाए।

रूपा माथुर का आरोप है कि राजस्‍थान शर्मा ने नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में तीन बार गलत तथ्‍यों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए हैं और चुनाव जीते हैं। पत्‍नी के रूप में रूपा माथुर व बेटे अरुणादित्‍य शर्मा का चुनाव शपथ पत्रों में उल्‍लेख नहीं किया है।

उल्‍लेखनीय है कि राजकुमार शर्मा नवलगढ़ से चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। नवलगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के नामांकन पत्र में राजकुमार शर्मा की ओर से पेश किए गए शपथ पत्र में लिखा है कि पूर्व पत्‍नी परमराज से विवाह विच्‍छेद हो चुका है। तत्पश्‍चापत पत्‍नी निशा शर्मा विवाहिता है।

राजकुमार शर्मा के चुनाव शपथ पत्र में दो पत्नियों का जिक्र उन्‍होंने खुद किया है, जबकि तीसरी पत्‍नी के रूप में रूपा माथुर सामने आई है, जिसने उनके नामांकन पत्र को निरस्‍त करवाने तक की मांग की है।

अभी मामला कोर्ट में चल रहा है। मेरी इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं है। – डॉ. राजकुमार शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी नवलगढ़

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22