झुंझुनूं में खुली जेल से फरार हुआ कैदी:हाजिरी ली तो पता चला, पत्नी के मर्डर मामले में काट रहा था आजीवन कारावास की सजा
झुंझुनूं में खुली जेल से फरार हुआ कैदी:हाजिरी ली तो पता चला, पत्नी के मर्डर मामले में काट रहा था आजीवन कारावास की सजा
झुंझुनूं : झुंझुनूं में खुली जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा एक बंदी फरार हो गया। जब बंदियों की हाजिरी ली गई तो वह गैरहाजिर मिला। आरोपी शहर के मंडावा मोड़ पर सरस डेयरी के पास चाट पकौड़े की दुकान लगा रहा था। इसको लेकर कारापाल ओमप्रकाश ने कोतवाली थाने में ़मामला दर्ज करवाया है।
जेल अधीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में मलसीसर थाना क्षेत्र के टमकोर निवासी मुखाराम कुमावत (52) खुली जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। बंदी जेल के पास मंडावा मोड़ पर चाट-पकौड़े का ठेला लगाकर मजदूरी करता था। रविवार शाम को जब बंदियों की हाजिरी ली गई तो वह गैर हाजिर मिला। इस संबंध में जब उसके परिजन से बात की गई तो उन्होंने जानकारी होने से मना कर दिया। इसके बाद कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
प्रमोद सिंह ने बताया कि बंदी मुखाराम अपनी पत्नी की हत्या के मामले में 11 मार्च 2016 से आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था। 19 फरवरी 2023 को झुंझुनूं जेल में आया था। इससे पहले सांगानेर जेल में था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048747


