[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोगों को खान-पान पर विशेष ध्यान देने के लिए किया प्रेरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोगों को खान-पान पर विशेष ध्यान देने के लिए किया प्रेरित

लोगों को खान-पान पर विशेष ध्यान देने के लिए किया प्रेरित

खेतड़ी : राजकीय अजीत उपजिला अस्पताल में मंगलवार को कैंसर जागरूकता दिवस मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

पीएमओ डॉ. अक्षय कुमार शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में बदलते खान-पान के चलते मनुष्य का शरीर बीमारियों से जकड़ने लगा है। इसमें फास्ट फूड की विशेष भूमिका मानी गई है। प्रत्येक व्यक्ति को निरोग रहने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। देश ने व्यायाम के क्षेत्र में प्रगति करते हुए विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। कैंसर जैसी घातक लाइलाज बीमारी मुख्य रूप से नियमित रूप से धूम्रपान करने से होना माना गया है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर धूम्रपान संबंधित चीजों से दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान एमसीडी के तहत अस्पताल में आने वाले मरीजों के स्क्रीनिंग कर आवश्यक जानकारी दी गई।

इस मौके पर डॉ. मोनिका, नर्सिंग ऑफिसर विजयपाल सैनी, पुष्पा, मुन्नालाल, पवन कुमार, दीपक राणा, जितेंद्र गुर्जर व सुभाषचंद्र सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet