[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में छात्रों को कोकीन सप्लाई करती थी विदेशी महिला:2016 में आई थी भारत, वीजा हो चुका खत्म; डायरी में मिले स्टूडेंट के नाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में छात्रों को कोकीन सप्लाई करती थी विदेशी महिला:2016 में आई थी भारत, वीजा हो चुका खत्म; डायरी में मिले स्टूडेंट के नाम

जयपुर में छात्रों को कोकीन सप्लाई करती थी विदेशी महिला:2016 में आई थी भारत, वीजा हो चुका खत्म; डायरी में मिले स्टूडेंट के नाम

जयपुर : जयपुर पुलिस की गिरफ्त में आई विदेशी महिला से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। महिला शहर के बड़े-बड़े कॉलेजों के छात्रों को कोकीन सप्लाई करती थी। वह 2016 में भारत आई थी, लेकिन इसके बाद अपने देश नहीं लौटी। आरोपी ने महिला ने गिरफ्तारी के बाद खुद का नाम-पता भी गलत बताया था। इसके अलावा जो भी जानकारी मौके पर दी थी, वो गलत निकली। जब महिला के वीजा की जांच की गई तो सामने आया कि वह 3 साल पहले खत्म हो चुका है।

सीआई जहीर अब्बास ने बताया कि रामनगरिया थाना पुलिस ने 31 अक्टूबर की देर शाम को एक महिला को रामनगरिया स्थित लोटस विला में उसके फ्लैट से 7 ग्राम कोकीन और 43 हजार रुपए नकदी के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम रानिया अली कैरो बताया था और कहा था कि वह कुछ समय पहले ही जयपुर आई है। उसकी बहन यहां एक निजी कॉलेज में पढ़ाई करती है। इस पर पुलिस ने महिला की बहन को जानकारी दी। मामला एनडीपीएस एक्ट का होने के कारण जांच प्रताप नगर थाना पुलिस को दी गई।

महिला तस्कर को 1 नवंबर को कोर्ट में पेश कर 4 दिन का रिमांड लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह कोकीन पंजाब से लेकर आई है। इस पर पुलिस टीम महिला को लेकर पंजाब के जालंधर पहुंची। यहां जांच में सामने आया कि महिला तस्कर ने कोई भी जानकारी सही नहीं दी है।

2016 में भारत आई, उसके बाद वापस नहीं लौटी
पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला का नाम लोरा गास्तोन उर्फ सारा उर्फ रानिया (27) पुत्री नयांगे निवासी तंजानिया है। वह भारत आने के बाद दिल्ली के राजपुर एक्सटेंशन में फ्लैट लेकर रही थी। इसके बाद कुछ महीने पंजाब में रुकी थी। पुलिस टीम लोरा को लेकर दिल्ली पहुंची, जहां उसके पासपोर्ट और वीजा की जांच की तो सामने आया कि उसका वीजा साल 2020 में खत्म हो चुका है। इसके बाद भी वह भारत में रहकर छात्रों को ड्रग्स बेच रही थी।

दिल्ली स्थित फ्लैट से मिली कई जानकारियां
प्रताप नगर थाना पुलिस को लोरा के दिल्ली स्थित फ्लैट से कई अहम जानकारियां मिली है। पुलिस को उन तस्करों की भी जानकारी मिली है, जो तंजानिया और अन्य देशों से आने वाले छात्रों से कोकीन की सप्लाई कराते थे। इस जानकारी पर पुलिस काम कर रही है। इसके बाद दिल्ली पुलिस की मदद से पुलिस आगे ड्रग्स सप्लायरों के ठिकानों पर दबिश देगी। पुलिस को लोरा के सामान की जांच के दौरान एक पेन ड्राइव, मादक पदार्थों के सोर्स की जानकारी सहित कई दस्तावेज मिले हैं, जो पुलिस को मुख्य तस्करों तक पहुंचा सकती है। इसके बाद पुलिस टीम महिला के दस्तावेजों को जब्त कर जयपुर ले आई।

पूछताछ में कोकीन छात्रों को सप्लाई करना कबूला
लोरा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि रामनगरिया, प्रताप नगर और जगतपुरा एरिया में बड़े-बड़े कॉलेजों के कई स्टूडेंट उसके कॉन्टैक्ट में हैं, जो नशा करते हैं। वह दिल्ली से नशे की खेप लाती थी और यहां इन स्टूडेंट को सप्लाई करती थी। लोरा से पूछताछ के दौरान पुलिस को उसके पास से 2 मोबाइल नंबर और एक डायरी मिली है। इसमें पुलिस को उन स्टूडेंट की जानकारी मिली है, जो लोरा से नशा लेते थे। पुलिस अब उन छात्रों की तलाश कर रही है, जो लोरा से नशा लेते थे।

लोरा ने पुलिस को बताया कि वह कई बार दिल्ली से कोकीन लाकर जयपुर में छात्रों को सप्लाई कर चुकी है। इतना ही नहीं कई छात्र और भी है, जो उसकी तरह नशे की सप्लाई करते हैं। महिला तस्कर अवैध मादक पदार्थ कोकीन 10 हजार रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से बेचती थी, जिससे उसका यहां पर रहने का खर्चा निकलता था।

7 ग्राम कोकीन के साथ पकड़े जाने पर 10 साल की सजा का प्रावधान
पुलिस की गिरफ्त में आई महिला तस्कर के पास मिली कोकीन की मात्रा के आधार पर उसे 10 साल की सजा हो सकती है। इसके अलावा वीजा एक्सपायर होने के बाद भी देश में गलत तरीक से रहने के कारण भी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। सीआई प्रताप नगर ने बताया कि लोरा की गिरफ्तारी की जानकारी तंजानिया एंबेसी को दे दी गई हैं। उनकी ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। महिला तस्कर लोरा ने कोर्ट में पेश होने के दौरान एक वकील किया है, जो उसकी तरफ से उसकी पैरवी करेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet