[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी से कांग्रेस प्रत्याशी पितराम काला ने भरा नामांकन:आरएलपी प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी ने जमा कराया पर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पिलानी से कांग्रेस प्रत्याशी पितराम काला ने भरा नामांकन:आरएलपी प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी ने जमा कराया पर्चा

पिलानी से कांग्रेस प्रत्याशी पितराम काला ने भरा नामांकन:आरएलपी प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी ने जमा कराया पर्चा

चिड़ावा : चिड़ावा में नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस और आरएलपी प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। एसडीएम ऑफिस के आसपास गहमागहमी भरा माहौल रहा। वहीं, कार्यालय के पास पुलिस का जाप्ता तैनात रहा।

कांग्रेस प्रत्याशी पितराम काला सोमवार को मंत्री बृजेंद्र ओला के साथ नामांकन पत्र लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां पर रिटर्निंग अधिकारी बृजेश गुप्ता को नामांकन पत्र सौंपा गया।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा, चिड़ावा चेयरमैन सुमित्रा सैनी, पूर्व प्रधान निहाल सिंह, शेर सिंह, पूर्व जिला प्रमुख सुमन रायला, सूर्यकांत शर्मा, पार्षद निखिल चौधरी, मुकेश पूनिया, रोहिताश्व रणवां मौजूद रहे।

इससे पहले पिलानी सूरजगढ़ बाइपास चौराहे के पास कांग्रेस की सभा हुई। जिसमें मंत्री बृजेंद्र ओला ने क्षेत्र में करवाए गए कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि फिर सरकार रिपीट होगी और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व मजबूत होगा। सभा के बाद उन्होंने कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

इस दौरान नगरपालिका पार्षद निरंजन लाल सैनी, रणधीर मेहरा, पिलानी चेयरमैन प्रतिनिधि रोहिताश्व रणवां सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

इधर, आरएलपी प्रत्याशी रामस्वरूप ने भी नामांकन दाखिल किया। इस दौरान आरएलपी के सुशील डांगी सहित अन्य पार्टी सदस्य मौजूद रहे। वहीं अनुराग जोया ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet