[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन:भ्रष्टाचार को खत्म करने पर दिया जोर, प्रतियोगिताओं के विजेताओं का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन:भ्रष्टाचार को खत्म करने पर दिया जोर, प्रतियोगिताओं के विजेताओं का किया सम्मान

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन:भ्रष्टाचार को खत्म करने पर दिया जोर, प्रतियोगिताओं के विजेताओं का किया सम्मान

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर में केसीसी प्रोजेक्ट के तत्वाधान में चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शनिवार शाम को समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान केसीसी के कॉपर क्लब में बेहतर प्रदर्शन करने वालो को पुरस्कार वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी महाप्रबंधक जीड़ी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि सजू सी सैम, एसके गुहा थे, जबकि अध्यक्षता दिनेश ग्रोवर ने की। कार्यक्रम में जीड़ी गुप्ता ने कहा कि प्रोजेक्ट व देश को आगे बढ़ाने के लिए भ्रष्टाचार को खत्म करने में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी अहम भूमिका निभानी होगी। किसी भी संस्थान में भ्रष्टाचार एक प्रकार की दीवल है, वह किसी के लग जाएं तो अंदर से एक दम खोखला कर देती है।

जिससे वह इमारत बाहर से तो मजबुत नजर आती है, लेकिन अंदर से खोखली होने के कारण कभी भी गिर सकती है। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हम सब को जागरूक होना होगा। सशक्त राष्ट्र के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। ताकि देश के निर्माण में अपने अमूल्य सहयोग से सहायता प्रदान की जाए।

कार्यक्रम संयोजक (सतर्कता विभाग) वनेंदु भंडारी ने सप्ताह के दौरान आयोजित हुई प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का विरोध करे, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे विषय पर प्रतियोगिताएं हुई। जिसकें नो स्थानिए स्कूलों के 18 बच्चों ने भाग लिया। इसके अलावा प्रोजेक्ट में कार्यरत कर्मचारी, अधिकारी व कर्मचारियों के आश्रितों ने भाग लिया।

अग्रेजी माध्यम निबंध प्रतियोगिता में मानोता खुर्द की निशु प्रथम, अनन्या खुराना द्वितीय, सिमरन तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार हिंदी माध्यम में सिंघाना की लक्ष्मी प्रथम, राजोता की नंदिनी कुमारी द्वितीय व सिंघाना की निहारिका कटारिया तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में रिया शर्मा प्रथम, अभिषेक पारीक द्वितीय, अमित कुमार तृतीय, स्लोगन प्रतियोगिता में दिब्यशा साहू प्रथम, शिखा सोन द्विती, मितांश धुवारे तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के अतिथियों ने जागरूक सप्ताह के दौरान विजेताओं को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर मयूख चटर्जी, आरएस सजवाण, पीडी बोहरा, यशोराज मीणा, राहुल सिन्हा, विपिन शर्मा, भूपेश बंबोरिया, ऋचा भटनागर, मुन्नालाल जैदिया, एसके मिश्रा, अनूपसिंह, संजय जिदंड और लक्ष्मी देवी सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62