[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी से धर्मपाल गुर्जर होंगे भाजपा के प्रत्याशी:चौथी बार लड़ेंगे चुनाव, पार्टी ने एक बार फिर जताया भरोसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी से धर्मपाल गुर्जर होंगे भाजपा के प्रत्याशी:चौथी बार लड़ेंगे चुनाव, पार्टी ने एक बार फिर जताया भरोसा

खेतड़ी से धर्मपाल गुर्जर होंगे भाजपा के प्रत्याशी:चौथी बार लड़ेंगे चुनाव, पार्टी ने एक बार फिर जताया भरोसा

खेतड़ी : राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। खेतड़ी विधानसभा सीट से भाजपा ने इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर को टिकट दिया है। धर्मपाल चौथी बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। पिछले चुनाव में वो कांग्रेस के जितेंद्र सिंह से बेहद कम अंतर से हारे थे। पार्टी ने एक बार फिर धर्मपाल को मौका दिया है।

धर्मपाल गुर्जर चौथी बार विधान सभा चुनाव लड़ेंगें। धर्मपाल गुर्जर एक बार नीमकाथाना से और दो बार खेतड़ी विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं और दो बार भाजपा की सीट पर अपनी किस्मत आजमा चुके है।

2018 में 957 मतों से हार का किया सामना

खेतड़ी तहसील के गांव रामकुमारपुरा के रहने वाले धर्मपाल गुर्जर इस बार 2023 में अपना पांचवां विधानसभा चुनाव लड़ रहे है। गुर्जर 2003 में निर्दलीय मैदान में उतरे थे, जहां उन्होंने 26279 वोट हासिल किए थे। इसके बाद भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा तो डॉ.जितेंद्र सिंह से 11067 वोट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भाजपा ने टिकट काटकर 2003 में खेतड़ी से भाजपा के प्रत्याशी रहे दाताराम गुर्जर को टिकट दिया तो धर्मपाल गुर्जर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में आ गए। इस दौरान सर्व समाज ने गुर्जर जाति का विरोध कर देने पर बसपा प्रत्याशी पूर्णमल सैनी का समर्थन किया। जिससे दाताराम गुर्जर, डॉ.जितेंद्र सिंह और धर्मपाल गुर्जर को हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद 2018 में भाजपा ने धर्मपाल गुर्जर पर भरोसा जताकर अपना प्रत्याशी बनाया। इस बार डॉ जितेंद्र सिंह के सामने उन्हें 957 मतों से हार का सामना करना पड़ा। डॉ.जितेंद्र सिंह को 57153 वोट और धर्मपाल गुर्जर को 56196 वोट मिलें। वहीं, बसपा से विधायक रहे पूर्णमल सैनी को 35166 वोट ही मिल पाए।

खेतड़ी विधानसभा सीट से 7 बार कांग्रेस और 3 बार भाजपा ने जीत हासिल की है।
वर्ष विधायक पार्टी
2018 जितेंद्र सिंह कांग्रेस
2013 पूरणमल सैनी बसपा
2008 जितेंद्र सिंह कांग्रेस
2003 दाताराम बीजेपी
1998 जितेंद्र सिंह कांग्रेस
1993 जितेंद्र सिंह कांग्रेस
1990 हजारी लाल निर्दलीय
1985 मालाराम भाजपा
1980 मालाराम भाजपा
1977 मालाराम जेएनपी
1972 रामजीलाल एसडब्ल्यूए
1967 आरसिंह एसडब्ल्यूए
1962 शीशराम ओला कांग्रेस
1957-1 शीशराम ओला कांग्रेस
1957-2 महादेव प्रसाद कांग्रेस
1951-1 रघुवीरसिंह आरआरपी
1951-2 महादेव कांग्रेस

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62