[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में तंजानिया की महिला तस्कर सात ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार, पढ़ाई के लिए आई भारत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में तंजानिया की महिला तस्कर सात ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार, पढ़ाई के लिए आई भारत

जयपुर कमिश्नरेट की सीएसटी ने आपरेशन क्लीन स्वीप के तहत तंजानिया की महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से सात ग्राम कोकीन और करीब 43 हजार रुपये जब्त किए हैं।

जयपुर : राजधानी जयपुर में क्राइम ब्रांच ने आपरेशन क्लीन स्वीप के तहत रामनगरिया थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए कोकीन बेचने के आरोप में विदेशी महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कोकिन व हजारों की नकदी बरामद की है। क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई के दौरान आरोपित महिला का पासपोर्ट भी जब्त किया है। पुलिस गिरफ्तार महिला से गिरोह के अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के निर्देशानुसार चलाए जा रहे आपरेशन क्लीन स्वीप के तहत विशेष टीम का गठन किया गया। इसमें टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्कर रानिया अली कैरो को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सात ग्राम कोकीन और बिक्री राशि 43 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि रानिया अली कैरो मूलत: तंजानिया निवासी है, जो काफी समय से लुधियाना पंजाब एवं जयपुर में निवास कर रहीं है और अवैध मादक पदार्थ कोकीन अलग-अलग स्थानों से लाकर तस्करी करती है।

बताया जा रहा है कि ये महिला हाई प्रोफाइल ग्राहकों को सुविधानुसार कोकीन सप्लाई करती है। महिला ने 10 हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बेचना स्वीकार किया है।

मानसरोवर पुलिस ने अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार किया
जयपुर में सीएसटी क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन आग के तहत मानसरोवर थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से अवैध हथियार सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्टल व कारतूस बरामद किए। पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के मार्ग दर्शन में चलाए जा रहे ऑपरेशन आग के तहत सीएसटी टीम के साथ विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें क्राइम ब्रांच ने मानसरोवर पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए शंकर चौधरी व अश्विनी सैनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एक पिस्टल, 17 जिन्दा कारतूस, छह खाली कारतूस और एक मैग्जीन बरामद की है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित शंकर चौधरी उर्फ शंकर मामा (24) मौजी बाबा की ढाणी, शिव एन्कलेव मानसरोवर निवासी ने बताया कि वो अपने मित्र अश्विनी सैनी उर्फ मोगी (24) इंजीनियरिंग कॉलोनी, मांग्यावास निवासी के साथ अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। शंकर चौधरी ने एक पिस्टल व एक कारतूस अश्विनी सैनी से 15 हजार रुपये में खरीदा था। अश्विनी सैनी से पूछताछ में सामने आया है कि उसने काफी समय पहले दो बदमाशों को हथियार बेचे थे, जिसका नाम रवि पंडित व विपिन पाराशर हो सकते हैं।  पुलिस दोनों बदमाशों से गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62