[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

होम वोटिंग के माध्यम से मतदान कराने वाले दलों का हुआ प्रशिक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

होम वोटिंग के माध्यम से मतदान कराने वाले दलों का हुआ प्रशिक्षण

होम वोटिंग के माध्यम से मतदान कराने वाले दलों का हुआ प्रशिक्षण

झुंझुनूं : आगामी विधानसभा चुनावों में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाता और दिव्यांग मतदाता को होम वोटिंग के माध्यम से मतदान कराने वाले मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण रविवार को सूचना केंद्र सभागार झुंझुनू में आयोजित किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेस अग्रवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वतंत्र व निष्पक्ष ढंग से मतदान संपन्न करवाने के निर्देश दिए । उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को होम वोटिंग के समय मतदान की गोपनीयता बनाए रखने की बात कही । इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुरारी लाल शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को होम वोटिंग संबंधी प्रश्नों के उत्तर संवाद स्थापित करके दिये ।

प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी एवं मंडावा एसडीएम प्रकाश चंद्र चंदेलिया ने बताया कि इस बार 80 वर्ष से ऊपर आयु के मतदाता एवं पात्र दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोट देने की सुविधा प्रदान की गई है । जिसके लिए अलग से मतदान टीमों का गठन किया जाएगा । जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, माइक्रो आब्जर्वर वीडीयोग्राफर और सुरक्षाकर्मी रहेंगे। इन्हें रूट तय कर चार्ट के अनुसार अनुपस्थित मतदाताओं के घर मतदान हेतु भेजा जायेगा। होम वोटिंग से संबंधित विभिन्न सत्रों का प्रशिक्षण जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा दिया गया।

इस दौरान प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहायक नोडल अमीलाल मुंड, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर राजेंद्र कपूरिया, प्रीतम सिंह, संजय कुमार, इलियास खान, नरेंद्र चाहर ने होम वोटिंग संबंधी प्रशिक्षण दिया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin