महिला कांग्रेस की केंद्रीय पर्यवेक्षक जया कर्नाटक ने झुंझुनूं, चिड़ावा, पिलानी व गुढ़ा में कार्यकर्ताओं को दिया एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संदेश
महिला कांग्रेस की केंद्रीय पर्यवेक्षक जया कर्नाटक ने झुंझुनूं, चिड़ावा, पिलानी व गुढ़ा में कार्यकर्ताओं को दिया एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संदेश

पिलानी : झुंझुनूं महिला कांग्रेस अध्यक्ष तारा पूनियां, महिला कांग्रेस की केंद्रीय पर्यवेक्षक व झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र प्रभारी जया कर्नाटक, सहप्रभारी अलका आर्य, मुकुन्दगढ़ ब्लॉक सुमित्रा, झुन्झुनूं ब्लॉक अध्यक्ष शारदा ढाका, चिडावा ब्लॉक अध्यक्ष संगिता सैनी पिलानी अध्यक्ष मंजू सैनी, गुढा ब्लॉक अध्यक्ष शांती सैनी के साथ आज झुंझुनूं, चिड़ावा, पिलानी व गुढ़ा में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिली. झुंझुनूं, चिड़ावा, पिलानी व गुढ़ा के कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने सरकार की योजनाओं और कामों की जानकारी देते हुए कहा कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं हम सब का कर्तव्य है कि हम कांग्रेस प्रत्याशी को अपने क्षेत्र में भारी मतों से विजई बनाएं तथा कांग्रेस की रीति व नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं तथा राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा दी जारी सभी सुविधाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वो राजस्थान में चल रही सभी लोकप्रिय योजनाओं की जानकारी सभी मतदाताओं तक पहुंचाये ।
प्रदेश सचिव अलका आर्य ने कहा कि राज्य सरकार की कई फ्लैगशिप योजनाएं हैं, जिनका सीधा लाभ प्रदेश के लोगों तक पहुंच रहा है. चुनाव में इन योजनाओ और विकास के लिए हुए कामों के बूते एक बार फिर कांग्रेस ही सरकार बनाएगी. उन्होंने चुनाव में एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सक्रिय होने का संदेश कार्यकर्ताओं को दिया।
जिलाध्यक्ष तारा पूनिया ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी पार्टी कार्यकर्ता आपस के मनमुटाव मिटाकर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाएं। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय में पहुंचने पर महिला कांग्रेस कि केंद्रीय पर्यवेक्षक जया कर्नाटक, प्रदेश सचिव अलका आर्य उत्तराखंड, झुंझुनूं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारा पूनिया, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष शारदा ढाका का साफा व माला पहना कर स्वागत किया।
इस अवसर पर अनीता गौदारा, सबनम बनो, अंजु मेघवाल, गायत्री सैनी, पिंकी, किरण, रेखा, सुनीता देवी सहित कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।