[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आगरा में चलती पातालकोट एक्सप्रेस में आग:3 कोच पूरी तरह जले, 13 लोग अस्पताल में भर्ती; यात्रियों ने कूदकर बचाई जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

आगरा में चलती पातालकोट एक्सप्रेस में आग:3 कोच पूरी तरह जले, 13 लोग अस्पताल में भर्ती; यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

आगरा में चलती पातालकोट एक्सप्रेस में आग:3 कोच पूरी तरह जले, 13 लोग अस्पताल में भर्ती; यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

आगरा : आगरा में बुधवार को पातालकोट एक्सप्रेस के 3 जनरल कोच पूरी तरह जल गए। इसमें कुल 13 लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें से 7 लोग SN मेडिकल कॉलेज में, जबकि 6 यात्री सोलंकी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। कहा जा रहा है कि कई यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर जान बचाई। हादसा रेल मंडल में भांडई रेलवे स्टेशन के पास शाम 3.45 बजे हुआ। उस समय ट्रेन की स्पीड 70 से 80 किमी के बीच थी।

मौके पर रेलवे के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। गांववालों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तीनों कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। SN मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि ऐसे में भर्ती सभी 7 मरीजों की हालत नॉर्मल है। ये लोग 10 से 15 फीसदी झुलसे हैं।

बोगियों में आग लगने के बाद आसमान में धुआं उठने लगा।
बोगियों में आग लगने के बाद आसमान में धुआं उठने लगा।

साढे़ तीन घंटे बाधित रहा ट्रैक
हादसे के बाद आगरा-भोपाल अप-डाउन ट्रैक बाधित हो गया। जाजऊ से मनिया सेक्शन की OHE लाइन बंद कर दी गई। इस कारण ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। करीब साढ़े तीन घंटे बाद शाम साढे़ सात बजे ट्रैक को फिर से शुरू किया गया। इसके बाद ट्रेनों को गुजारा गया। अप और डाउन में वंदे भारत सहित करीब 20 ट्रेनें प्रभावित हुईं। वंदे भारत करीब दो घंटे तक आगरा कैंट स्टेशन पर खड़ी रही।

बताया जा रहा है कि पहले तीसरी जनरल बोगी में आग लगी। इसके बाद यह दूसरे और फिर पहले नंबर की बोगी तक पहुंच गई। वहीं, रेलवे की PRO प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे पहले गार्ड ने धुआं उठता देखा। इसके बाद उसने डाइवर को इस बात की सूचना दी। इस दौरान एक से दूसरी बोगी में आग पहुंच गई।

यात्री और TTE का वीडियो आया सामने
ट्रेन में आग लगने के बाद सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया गया। ट्रेन में मौजूद TTE का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि दूसरे कोच से आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र लेकर आ रहे हैं। TTE के साथ यात्री भी आग बुझाने में जुट जाते हैं। मगर, धुएं की वजह से आग बुझाने में परेशानी होती है। वीडियो में एक युवक कहते दिख रहा है कि यात्री सभी कोचों से आग बुझाने के लिए सिलेंडर ले आए थे।

अब देखिए हादसे की 2 फुटेज

दो बोगियां पूरी तरह से जल गई हैं।
दो बोगियां पूरी तरह से जल गई हैं।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अब पढ़िए प्रत्यक्षदर्शियों ने जो बताया
बोगी में सवार एक यात्री वर्षा जैन ने बताया कि उनका सारा सामान जलकर राख हो गया है। हम लोग सांस नहीं ले पा रहे थे, इस वजह से बोगी से बाहर भागना पड़ा। वहीं, ग्वालियर के रहने वाले एकांत सिंह ने बताया कि चेन खींचकर ट्रेन को रोका गया।

रेलवे को नहीं थी घायलों की जानकारी
ट्रेन हादसे में कितने लोग घायल हुए, इसकी रेलवे के पास कोई ठोस जानकारी नहीं थी। शुरुआत में रेलवे की ओर से किसी के घायल नहीं होने की बात कही गई, जबकि आगरा वेस्ट के DCP सोनम कुमार ने दो लोगों के घायल होने की बात कही।

मगर, मौके पर कई यात्री ऐसे मिले, जो झुलस गए थे। बाद में 9 यात्री ऐसे थे, जिनको SN मेडिकल कॉलेज और CHC में भर्ती किया गया। मगर, रेलवे उस समय तक भी घायलों संख्या की पुष्टि नहीं कर सका। रेलवे 6 यात्रियों के घायल होने की बात कह रहा था। रेलवे के PRO प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना था कि अभी जानकारी की जा रही है।

लगातार बढ़ रही घायलों की संख्या
रेलवे भले ही घायलों के सही नंबर की जानकारी नहीं कर पा रहा है। लेकिन पुलिस ने अब तक 13 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है। DCP वेस्ट सोनम कुमार ने बताया कि 13 लोग हादसे में झुलसे हैं। 7 यात्री SN मेडिकल कॉलेज और 6 यात्री सोलंकी हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

अब देखिए हादसे के बाद की फुटेज

ट्रेन की बोगी में आग लगने से कई यात्रियों का सामान भी जल गया।
ट्रेन की बोगी में आग लगने से कई यात्रियों का सामान भी जल गया।
हादसे के बाद अपने शरीर पर झुलसने के निशान दिखाते यात्री।
हादसे के बाद अपने शरीर पर झुलसने के निशान दिखाते यात्री।

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
पातालकोट ट्रेन में आग लगने के बाद रेलवे ने आगरा, मथुरा और धौलपुर के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मथुरा के लिए (0565) 2402009, (0565) 2402008, आगरा के लिए (0562) 2421287, (0562) 2460048 और धौलपुर के लिए (0562) 2420979 जारी किए गए हैं। इन नंबर पर ट्रेन में आग को लेकर कोई भी जानकारी ली जा सकती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet