जिन पोस्टरों अब तक सिर्फ गहलोत नजर आते थे अब उनमें भी दिखने लगे
राजस्थान में गहलोत सरकार के कैंपेन पोस्टरों में सिर्फ सीएम अशोक गहलोत को दिखाए जाने को लेकर पार्टी में विवाद अब थम गया क्योंकि पोस्टर बदल गए हैं और अब पीसीसी चीफ भी इनमें नजर आने लगे हैं
विधानसभा चुनावों के लिए सरकारी योजनाओं और उपलब्धियां बताने वाले पोस्टर अब बदल दिए गए हैं। पहले इन पोस्टरों में सिर्फ सीएम अशोक गहलोत का चेहरा होता था। अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी पोस्टर में गहलोत के बराबर नजर आने लगे हैं।
दरअसल राजस्थान में पोस्टर को लेकर कांग्रेस में पिछले काफी समय से जबरदस्त विवाद चल रहा था। कई नेताओं ने दिल्ली जाकर इसकी शिकायत भी की थी कि प्रदेश में सिर्फ सीएम अशोक गहलोत का प्रचार हो रहा है पार्टी का नहीं। इसके बाद गहलोत का कैंपेन देख रही सर्वे कंपनी डिजाइन बॉक्स के संचालक नरेश अरोड़ा और गोविंद सिंह डोटासरा का कैंपेन को लेकर झगड़ा भी हो गया। इसकी शिकायत भी आलाकमान तक जा पहुंची।
विवाद के बाद फिर से संभाला काम
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और डिजाइन बॉक्स्ड के विवाद का असर प्रदेश में गहलोत के कैंपेन पर भी पड़ रहा था। सोशल मीडिया से लेकर धरातल पर सरकार की तमाम तैयारियां इस विवाद की भेंट चढ़ रही थीं। सोशल मीडिया पर कांग्रेस के कैंपेन की रीच करीब 3 करोड़ तक कम हो गई थी। ऐसा कहा जाने लगा कि डिजाइन बॉक्स की राजस्थान से छुट्टी हो जाएगी। लेकिन हुआ इसके उलट पहले सरकारी की तरफ से यह कंपनी कैंपेन संभाल रही थी बाद में कांग्रेस पार्टी के कैंपेन की जिम्मेदारी भी इसी कंपनी को दे दी गई। अब प्रदेश में आचार संहिता लग चुकी है इसलिए कैंपेन का खर्च पार्टी ही उठाएगी। इसलिए अब प्रदेश भर में कैंपेन के लिए लगाए जा रहे पीले और गुलाबी रंग के पोस्टरों में गहलोत और डोटासरा साथ-साथ नजर आ रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019441


