[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भतीजी का आरोप- चाचा ने कई बार किया रेप:कहा- पेरेंट्स को बताया तो उन्होंने भी डांटा; 12 साल बाद पति के साथ पहुंची थाने


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरक्राइमटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भतीजी का आरोप- चाचा ने कई बार किया रेप:कहा- पेरेंट्स को बताया तो उन्होंने भी डांटा; 12 साल बाद पति के साथ पहुंची थाने

भतीजी का आरोप- चाचा ने कई बार किया रेप:कहा- पेरेंट्स को बताया तो उन्होंने भी डांटा; 12 साल बाद पति के साथ पहुंची थाने

जब मैं 8 साल की थी तबसे मेरे अंकल (चाचा) ने मुझसे छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी थी। उस वक्त मुझे इतनी समझ नहीं थी और मैं ये सब सहती रही। उनकी हिम्मत बढ़ी तो उन्होंने कई बार मेरे साथ रेप किया। उन्होंने मेरे 2 और अंकल को इसमें शामिल कर लिया। तीनों ने कई बार 12 सालों के दौरान मेरे साथ रेप किया। मैं लगभग 12-13 साल की थी तब मैंने इन घटनाओं का जिक्र अपने माता-पिता के साथ किया। उन्होंने कहा- चुप रहो सब तुम्हारी गलती है। आज दिनांक 23 सितम्बर 2023 को मैं अपने पति के साथ मेरे साथ हुए रेप और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने आई हूं।

20 साल की रेप पीड़िता ने थाने में पहुंच यही गुहार लगाई। मामला अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाने में सोमवार को दर्ज हुआ है।

अब हो चुकी है पीड़िता की शादी
सीओ नेमीचंद शर्मा ने बताया कि पीड़िता यहां अपने पति के साथ पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले के तीन आरोपी हैं और तीनों ही रिश्ते में उसके चाचा लगते हैं। पुलिस गैंगरेप समेत पॉक्सो की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया है कि 12 सालों के दौरान उसके अंकल ने अपने 2 और भाइयों के साथ मिलकर छेड़छाड़ और रेप की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता का आरोप है कि जब वो 12-13 साल की थी तब उसने इन घटनाओं का जिक्र अपने पेरेंट्स से भी किया। पर उन्होंने डांट कर चुप करा दिया।
पीड़िता का आरोप है कि जब वो 12-13 साल की थी तब उसने इन घटनाओं का जिक्र अपने पेरेंट्स से भी किया। पर उन्होंने डांट कर चुप करा दिया।

12 साल बाद कराई रिपोर्ट
पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट में लिखा- जब 8 साल की थी सन 2011 के करीब से लेकर 2021 तक मेरे अंकल ने दर्जनों बार छेड़खानी की और जब भी मौका मिलता तब उन्होंने मेरा रेप किया। मुझे उस समय समझ नही आ रहा था कि क्या हो रहा है। वो मेरे नाबालिग होने का फायदा उठाकर मेरे साथ जबरदस्ती जो मन में आता वो करते थे।

दम घुटने लगा तो भाग कर आई राजसमंद: पीड़िता
रिपोर्ट में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे इस घटना का जिक्र अपने माता-पिता से भी किया था। लेकिन उन्होंने उसे डांटकर चुप करा दिया। कहा-चुप रह, सब तेरी गलती है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उस वक्त मेरे साथ कोई नहीं था। बिलकुल अकेली और डरी हुई रहती थी। इसके बाद 2022 में मैंने यह बात मेरे बेस्ट फ्रेंड को बताई। तो उन्होंने मुझे संभाला और शादी करने का ऑफर दिया। कहा- हम आरोपियों को जरूर सजा दिलवाएंगे। मेरा अपने ही परिवार में दम घुटने लगा था और मैं अपने फ्रेंड के साथ भागकर राजसमंद आ गई और शादी कर ली।

देरी से रिपोर्ट के लिए माफी मांगी, कहा- मेरी हार मत होने दीजिएगा
पीड़िता ने रिपोर्ट में लिखा- मैं एक उम्मीद की किरण लेकर आपके पास आई हूं इस घटना का मेरे पास कोई ठोस सबूत नहीं है। तब मैं नाबालिग थी। पर मेरे घर वालों और माता-पिता को यह सब बातें मालूम है। मैं पुलिस से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि मुझे इंसाफ दिलाया जाए। आरोपियों को जो भी हो सके वो सजा दिलाई जाए। मुझे कानून पर पूरा विश्वास है कि वो मेरा साथ देंगे। मुझे इंसाफ नहीं मिलता है तो इसमें आरोपियों की जीत होगी और कहीं ना कहीं आपके पुलिस डिपार्टमेंट और मेरी हार होगी। रिपोर्ट में देरी के लिए मुझे माफ कीजिएगा लेकिन, मैंने जो भी लिखा वह सच है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22