[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रॉयल्टी नाके पर मारपीट में घायल युवक की मौत:एक साल पहले हुआ था हमला, आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रॉयल्टी नाके पर मारपीट में घायल युवक की मौत:एक साल पहले हुआ था हमला, आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग

रॉयल्टी नाके पर मारपीट में घायल युवक की मौत:एक साल पहले हुआ था हमला, आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग

उसरिया की ढाणी : खेतड़ी थाना क्षेत्र के उसरिया की ढाणी के युवक की रॉयल्टी नाके पर हुई मारपीट में घायल होने के बाद सोमवार को मौत हो गई। युवक की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इस दौरान उन्होंने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

ग्रामीण हरिओम सिंह ने बताया कि उसरिया ढाणी निवासी प्रवीण (24) पुत्र ओमप्रकाश पाटन में गैलेक्सी माईनिंग रॉयल्टी कंपनी के नाके पर काम करता था। 21 सितंबर 2022 को वह ड्यूटी करके नाके पर बैठा हुआ था। रात करीब नौ बजे नाके का इंचार्ज मानवेंद्र सिंह नशे में धुत होकर स्कॉर्पियो गाड़ी में आया, जिसके साथ रूपचंद,अभिमन्यु, हीरालाल, अजय सिंह सहित अन्य लोग साथ थे।

इस दौरान उन्होंने आते ही लोहे के पाइप व सरिए से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने प्रवीण सिंह को जान से मारने की नीयत से देसी कट्टे से हवाई फायर भी किया जिसमें वह बच गया।

इस दौरान आरोपी उसके 4250 और सोने की चेन छिन कर ले गए। जिस पर पीड़ित के पिता की ओर से पाटन थाने में लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया गया था। आरोपियों द्वारा किए गए हमले में प्रवीण सिंह घायल हो गया था, जिसका जयपुर व झुंझुनूं में उपचार चल रहा था। उपचार के बाद देर रात को प्रवीण सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना पर के बाद सैकड़ों ग्रामीण खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल के सामने एकत्रित हो गए तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रवीण सिंह अपने घर में इकलौता कमाने वाला था। उसका पिता मजदूरी व छोटा भाई चाय की दुकान पर काम करता है। परिवार के आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसकी मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में आ गया है। वहीं आरोपी घटना के बावजूद भी खुलेआम घूम रहे हैं।

इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। इस मौके पर मदन सिंह, जय सिंह, मनोज सिंह, लाल सिंह, रोहिताश, भूपेंद्र सिंह, टिल्लू सिंह, इंदर सिंह, रिंकू सिंह, शिव प्रताप सिंह, कुंदन सिंह, सुमन सिंह, सतपाल सिंह, नरेश सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62