[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गहलोत बोले- जिसने मेरी तारीफ की, उन्हें सजा दी:मेरे कारण वसुंधरा राजे को तकलीफ हुई; जीजी ने आशीर्वाद दिया, उनका क्या कसूर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गहलोत बोले- जिसने मेरी तारीफ की, उन्हें सजा दी:मेरे कारण वसुंधरा राजे को तकलीफ हुई; जीजी ने आशीर्वाद दिया, उनका क्या कसूर

गहलोत बोले- जिसने मेरी तारीफ की, उन्हें सजा दी:मेरे कारण वसुंधरा राजे को तकलीफ हुई; जीजी ने आशीर्वाद दिया, उनका क्या कसूर

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने कई सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। कांग्रेस ने जोधपुर की सरदारपुरा सीट से सीएम अशोक गहलोत को उतारा है। गहलोत सोमवार सुबह 11 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- जिसने मेरी तारीफ की, उन्हें बीजेपी ने सजा दी।

गहलोत ने कहा- मेरे कारण वसुंधरा राजे और कैलाश मेघवाल के साथ सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास को तकलीफ हुई। जीजी को तो सजा दी गई।

सीएम बोले- उनका क्या कसूर था, मुझे आशीर्वाद ही दिया था
सूरसागर से सूर्यकांता व्यास का टिकट काटने पर बोले- जिन्होंने मेरे बारे में तारीफ की और अच्छा व्यवहार किया, उन्हें सजा क्यों दी। अब जीजी को भी सजा मिल गई। उनका क्या कसूर था? मेरे बारे में दो बार कमेंट कर दिया, आशीर्वाद दे दिया और इसके लिए सजा दी गई।

उनकी उम्र को लेकर गहलोत बोले- कहते हैं इनकी उम्र हुई है, इस उम्र में और भी लोग टिकट ले रहे हैं। सात सांसदों को मैदान में उतार दिया, क्या उनके पास एक कार्यकर्ता नहीं था।

सीएम अपनी बहन चंद्रकला का आशीर्वाद लेने उनके घर गणेशपुरा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।
सीएम अपनी बहन चंद्रकला का आशीर्वाद लेने उनके घर गणेशपुरा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।

प्रदेश में पहली बार ऐसा, टिकट वितरण के बाद अर्थी निकाली
बीजेपी में​ टिकट वितरण को लेकर हुए विवाद पर भी सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी में घमासान हो रहा है। प्रदेश में पहली बार ऐसा देखा जा रहा है कि तोड़फोड़ और आगजनी के साथ अर्थी निकल रही है। गुजरात मॉडल को लेकर जो राजस्थान में प्रयास किया गया था, वो फैल हो गया है। रुपए खाने तक के आरोप लग रहे हैं और ऐसा माहौल किसी पार्टी ने नहीं देखा।

फकीर वाले बयान पर बोले- जोधपुर वाले गवाह, बचपन से फकीरी देखी
दिल्ली के एआईसीसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिए फकीरी वाले बयान पर गहलोत बोले- जोधपुर वाले गवाह हैं, यहां के लोग बचपन से ही मेरी फकीरी को देख चुके हैं। 40 साल से सर्किट हाउस में रुक रहा हूं। जो फ्लैट एमपी और एमएलए सभी के पास होते हैं वो मेरे पास भी है, जो रहने लायक नहीं है। मोदी ने कहा था कि मैं अशोक गहलोत से ज्यादा ईमानदार हूं। तब मुझे कहना पड़ा, मैं आपसे ज्यादा फकीर हूं। वह प्रधानमंत्री हैं और मैं एक राज्य का मुख्यमंत्री हूं।

गांवों में लगता है कांग्रेस की आंधी है, शहर में हिंदू-मुस्लिम कर माहौल बिगाड़ा
सीएम ने कहा कि कांग्रेस की आंधी गांवों में ज्यादा नजर आ रही है। हमारी स्कीम हर गांव के घरों में पहुंची है। शहरों में हिंदू-मुस्लिम करके माहौल बिगाड़ा। शहर की जनता सबक सिखा देगी और जनता रिवाज बदलेगी। गहलोत ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधते हुए कहा कि वे आरोपी नहीं हैं तो जमानत क्यों करवा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री इतने डरपोक क्यों हैं? वे इतने बड़े पद पर हैं, इतना बड़ा पोर्टफोलियो है, राजस्थान को क्या फायदा मिला।

दो दिन तक रहेंगे जोधपुर दौरे पर
गहलोत ने रामनवमी पर जनसंपर्क अ​​​भियान की शुरुआत की। एयरपोर्ट से वे सीधे सांसी बस्ती पहुंचे। इससे पहले गणेशपुरा में अपनी बहन चंद्रकला के घर गए और यहां उनसे आशीर्वाद लिया। एक ही दिन में करीब 15 स्थलों पर जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62