[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बृजेन्द्र ओला चौथी बार मैदान में:कांग्रेस की दूसरी लिस्ट, नवलगढ़ से राजकुमार शर्मा, पिलानी, खेतड़ी और सूरजगढ़ का इंतजार, पिलानी में प्रत्याशी बदलने चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बृजेन्द्र ओला चौथी बार मैदान में:कांग्रेस की दूसरी लिस्ट, नवलगढ़ से राजकुमार शर्मा, पिलानी, खेतड़ी और सूरजगढ़ का इंतजार, पिलानी में प्रत्याशी बदलने चर्चा

बृजेन्द्र ओला चौथी बार मैदान में:कांग्रेस की दूसरी लिस्ट, नवलगढ़ से राजकुमार शर्मा, पिलानी, खेतड़ी और सूरजगढ़ का इंतजार, पिलानी में प्रत्याशी बदलने चर्चा

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पहली व दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। झुंझुनूं जिले में दो लिस्टो में 3 सीट पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी उतार दिए है। 3 सीट पर 2 पुरुष व एक महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया है। दो सीट पर जाट तथा एक सीट पर ब्राह्मण प्रय्याशी को मैदान उतरा है।

झुंझुनूं विधान सभा

झुंझुनूं से कांग्रेस ने बृजेन्द्र ओला को प्रत्याशी बनाया है। झुंझुनूं से ओला को लगातार चौथी बार कांग्रेस ने झुंझुनूं से प्रत्याशी बनाया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में ओला ने भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू को 40565 वोटों हराकर बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की थी।

वर्तमान में ओला राज्य सरकार में परिवहन मंत्री के पद पर थे। वे यहां से लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके है।

अब तक झुंझुनूं से दो बार ही कमल का फूल खिल पाया है। यह सीट भाजपा के लिए सबसे मुश्किल सीट है। इस बार ओला का मुकाबला भाजपा के बबलू चौधरी से होगा।

2018 का चुनाव बबलू ने निर्दलीय लड़ा था। 29410 वोट मिले थे।

बृजेन्द्र ओला चौथी बार मैदान में
वर्ष चुने गये विधायक का नाम पार्टी
1952 नरोत्तमलाल जोशी कांग्रेस
1957 नरोत्तमलाल जोशी कॉग्रेस
1962 सुमित्रा सिंह कॉग्रेस
1967 सुमित्रा सिंह कॉग्रेस
1972 सुमित्रा सिंह कॉग्रेस
1980 शीशराम ओला आईएनसी
1985 शीशराम ओला आईएनसी
1990 माहिर आजाद जनता पार्टी
1993 शीशराम ओला आईएनसी
1993 डॉ मूल सिंह भारतीय जनता पार्टी
1998 सुमित्रा सिंह निर्दलीय
2003 सुमित्रा सिंह भारतीय जनता पार्टी
2008 बृजेंद्र ओला कॉग्रेस
2013 बृजेंद्र ओला कॉग्रेस
2018 बृजेंद्र ओला कॉग्रेस

नवलगढ़ सीट

नवलगढ़ से कांग्रेस ने दूसरी बार डॉ राजकुमार शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। शर्मा यहां से लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके है। 2018 में भाजपा प्रत्याशी रवि सैनी को 36500 वोटों से चुनाव हराया था। इस बार भाजपा ने पूर्व प्रत्याशी की टिकट काटकर निर्दलीय चुनाव लड़े विक्रम सिंह जाखल को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के लिए यह सीट सबसे मुश्किल रही है। अभी तक यहां भाजपा का कोई प्रत्याशी जीत दर्ज नहीं कर पाया है। डॉ राजकुमार ने पहली बार 2008 में बसपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। उसके बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उसके बाद 2013 के चुनाव कांग्रेस ने राजकुमार शर्मा की टिकट काट दी थी।

डॉ राजकुमार यह चुनाव निर्दलीय लड़ा था और जीत दर्ज की थी। उसके बाद 2018 में कांग्रेस ने राजकुमार को टिकट देकर अपना प्रत्याशी बनाया था। वे वर्तमान में सीएम के सलाहकार है। उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार विक्रम जाखल से होगा।

कांग्रेस ने दूसरी बार डॉ राजकुमार शर्मा को प्रत्याशी बनाया
कांग्रेस ने दूसरी बार डॉ राजकुमार शर्मा को प्रत्याशी बनाया
कांग्रेस ने दूसरी बार डॉ राजकुमार शर्मा को प्रत्याशी बनाया
वर्ष सदस्य दल
1951 भीम सिंह राम राज्य परिषद
1957 श्री राम बसोतिया स्वतंत्र
1962 भीम सिंह कॉग्रेस
1967 सावरमल बसोतिया स्वतंत्र पार्टी
1972 भवर सिंह कॉग्रेस
1977 नवरंग सिंह जनता पार्टी
1980 भवर सिंह कॉग्रेस
1985 नवरंग सिंह लोकदल
1990 भवर सिंह स्वतंत्र
1993 भवर सिंह कॉग्रेस
1998 भवर सिंह कॉग्रेस
2003 प्रतिभा सिंह स्वतंत्र
2008 राजकुमार बहुजन समाज पार्टी
2013 राजकुमार शर्मा स्वतंत्र
2018 राजकुमार शर्मा कॉग्रेस

मंडावा सीट

यहां से कांग्रेस ने विधायक रीटा चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। रीटा कांग्रेस के दिग्गज नेता पीसीसी चीफ रहे रामनारायण चौधरी की पुत्री है। रीटा मण्डावा से कांग्रेस की सीट पर दो बार चुनाव जीत चुकी है। जबकि दो बार हार का सामना करना पड़ा है। रीटा के सामने भाजपा ने झुंझुनूं सांसद नरेन्द्र खीचड़ को मैदान में उतारा है। 2018 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र खीचड़ ने कांग्रेस प्रत्याशी रीटा को 2346 वोटा हराया था। नरेन्द्र के सांसद बनने पर 2019 के उपचुनाव में रीटा ने वापसी करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुशीला सीगड़ा को 33704 वोटों से मात दी थी। भाजपा के लिए यह सीट काफी मुश्किल भरी रही है। यहां से कांग्रेस के तीन प्रदेशाध्यक्ष रह चुके। पहली बार नरेन्द्र कुमार ने ही भाजपा से जीत दर्ज की थी।

विधायक रीटा चौधरी को उम्मीदवार बनाया है
विधायक रीटा चौधरी को उम्मीदवार बनाया है
विधायक रीटा चौधरी को उम्मीदवार बनाया है
वर्ष विधायक पार्टी
1957 लछूराम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
1962 रघुवीर सिंह स्वतंत्र पार्टी
1967 रामनारायण चौधरी कॉग्रेस
1972 रामनारायण चौधरी कॉग्रेस
1977 रामनारायण चौधरी कॉग्रेस
1980 लछूराम जनता पार्टी
1983 रामनारायण चौधरी उप चुनाव कॉग्रेस
1985 सुधा देवी कॉग्रेस
1990 डॉ चंद्रभान जनता दल
1993 रामनारायण चौधरी कॉग्रेस
1998 रामनारायण चौधरी कॉग्रेस
2003 रामनारायण चौधरी कॉग्रेस
2008 रीटा चौधरी कॉग्रेस
2013 नरेन्द्र कुमार निर्दलीय
2018 नरेंद्र कुमार बीजेपी
2019 रीटा चौधरी उप चुनाव कॉग्रेस

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62