[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो बैग में मिला 50 लाख से ज्यादा कैश:नोट गिनने की मशीन मंगाई गई, कार ड्राइवर गिरफ्तार; इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटपूतलीटॉप न्यूज़बहरोड़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

दो बैग में मिला 50 लाख से ज्यादा कैश:नोट गिनने की मशीन मंगाई गई, कार ड्राइवर गिरफ्तार; इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची

दो बैग में मिला 50 लाख से ज्यादा कैश:नोट गिनने की मशीन मंगाई गई, कार ड्राइवर गिरफ्तार; इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची

कोटपूतली-बहरोड़ : टोल प्लाजा पर कार से 50 लाख रुपए कैश बरामद हुआ है। कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने फौरन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को खबर दी। इसके बाद वहां से भी टीम आ गई। विभागीय अधिकारी जांच में जुटे हैं। कैश ज्यादा होने के कारण मौके पर नोट गिनने के लिए मशीन मंगाई गई है। मामला कोटपूतली-बहरोड़ जिले के काठुवास टोल प्लाजा का है।

बहरोड़ डीएसपी तेज कुमार पाठक ने बताया- नाकाबंदी के दौरान दोपहर 3.30 बजे गुरुग्राम से एचआर 26 ओपी 2280 नंबर की मेटल कलर ब्रेजा कार टोल से गुजरी। मांढण पुलिस ने कार को काठुवास टोल प्लाजा पर रुकवाया और तलाशी ली। इस दौरान कार में 2 बैग मिले। बैग खोले तो कुल 50.56 लाख रुपए बरामद हुए।

आयकर विभाग की मौजूदगी में मांडण थाने में मशीन से नोटों की गिनती की गई। इस दौरान सफेद शर्ट में कार ड्राइवर ओम प्रकाश।
आयकर विभाग की मौजूदगी में मांडण थाने में मशीन से नोटों की गिनती की गई। इस दौरान सफेद शर्ट में कार ड्राइवर ओम प्रकाश।

गुरुग्राम से महेंद्रगढ़ ले जा रहा था

कार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी थाना इलाके के शाहबाजपुर गांव का रहने वाला ओम प्रकाश (45) पुत्र ग्यारसीलाल बंसल चला रहा था। पुलिस ने ओम प्रकाश को हिरासत में ले लिया। ओम प्रकाश ने बताया कि यह रकम वह हरियाणा के गुरुग्राम से महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल लेकर जा रहा था। रकम नारनौल निवासी शराब कारोबारी की है, जिसके पास गुरुग्राम में शराब के ठेके हैं। सारी रकम शराब ठेकों का कलेक्शन है, जो ओम प्रकाश गुरुग्राम से कलेक्ट कर नारनौल देने जा रहा था।

बहरोड़ डीएसपी तेज कुमार पाठक ने कहा कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगी हुई है। 50 हजार से ज्यादा कैश लेकर चलने पर पुलिस रकम के बारे में सवाल-जवाब कर रही है। सही जानकारी न मिलने पर कैश जब्त किया जा रहा है। हरियाणा बॉर्डर से लगे कठुवास टोल प्लाजा पर रविवार को वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान हरियाणा के गुरुग्राम नंबर की कार से यह राशि बरामद की गई है।

मांढण पुलिस ने बहरोड आयकर विभाग को नकदी जब्त करने की सूचना दे दी है।
मांढण पुलिस ने बहरोड आयकर विभाग को नकदी जब्त करने की सूचना दे दी है।

45 लाख के 500 के नोट, बाकी 200,100, 50 के
बहरोड़ डीएसपी तेज कुमार पाठक ने बताया- कार की तलाशी लेने पर दो बैग मिले जिनमें कुल 50 लाख 56 हजार रुपए थे। इनमें 45 लाख रुपए 500 के नोट थे। बाकी नोट 200, 100 और 50 रुपए के थे। नोटों की गड्डियां बनाई हुई हैं। रकम पकड़े जाने की जानकारी बहरोड़ आयकर विभाग को दी गई। देर शाम बहरोड़ से इनकम टैक्स की टीम में आयकर अधिकारी भौरेलाल और इंस्पेक्टर रोहिताश सिंह मांढण थाने पहुंचे।

आयकर विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में नोट गिनने के लिए पुलिस ने नोट गिनने वाली मशीन मंगवाई और नोट गिने गए। मौके पर नीमराना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगराम मीणा, डीएसपी तेज कुमार पाठक मौजूद रहे। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रात 8 बजे तक कार्रवाई जारी थी।

दौसा में मिले 20 लाख कैश

दौसा में रविवार सुबह जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे स्थित भांडारेज मोड़ के नाकाबंदी पॉइंट पर कार की तलाशी में 20 लाख रुपए मिले। दौसा पुलिस ने बताया कि कार सवार दिल्ली से आए थे और जयपुर जा रहे थे। चेक पॉइंट पर कार की तलाशी ली तो बैग में 20 लाख रुपए कैश मिले। कार चालक से पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। कार सवार दंपती ने कहा कि वे एक शादी कार्यक्रम के लिए जेवरात खरीदने जयपुर जा रहे थे। दंपती ने पुलिस को शादी के कार्ड भी दिखाए।

दिल्ली से जयपुर जा रही एक कार से दौसा पुलिस ने 20 लाख रुपए जब्त किए हैं। आयकर विभाग की टीम भी सदर थाने पहुंची।
दिल्ली से जयपुर जा रही एक कार से दौसा पुलिस ने 20 लाख रुपए जब्त किए हैं। आयकर विभाग की टीम भी सदर थाने पहुंची।

इस पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच के लिए कैश जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी है। आईटी की टीम ने सदर थाना पहुंचकर कैश मिलने के मामले में कार सवारों से पूछताछ शुरू कर डॉक्यूमेंट मांगे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62