[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधानसभा आम चुनाव 2023 : निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए प्रशासन अलर्ट पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पिलानी विधानसभा क्षेत्र का दौरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विधानसभा आम चुनाव 2023 : निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए प्रशासन अलर्ट पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पिलानी विधानसभा क्षेत्र का दौरा

विधानसभा आम चुनाव 2023 : निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए प्रशासन अलर्ट पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पिलानी विधानसभा क्षेत्र का दौरा

झुंझुनूं : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारीयों को लेकर रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर बचनेश कुमार अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने संयुक्त रूप से विधानसभा क्षेत्र पिलानी का दौरा किया । इस दौरान उन्होंने चिड़ावा उपखंड कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं चुनावी तैयारीयों की समीक्षा की। जिला कलक्टर एवं एसपी ने जखोडा, मण्ड्रेला के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की । साथ ही मतदान केंद्रों पर विभिन्न मूलभूत व्यवस्थाओं की उपलब्धता की जांच की गई, जिसमें आधारभूत संरचनाएं, होम वोटिंग के लिए चयन किए गए मतदाताओं की सूची, वेबकास्टिंग, पीडब्ल्यूडी मतदाताओं से शत् प्रतिशत मतदान करने की व्यवस्था आदि के बारे में बीएलओ से ब्यौरा लिया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए । जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से निर्भीक, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान करने की अपील की ।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने मतदान केन्द्रों पर मौजूद व आसपास रहने वाले नागरिकों से शत् प्रतिशत मतदान करने सहित वोटिंग से संबंधित अन्य समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्हें सजग एवं निडर रहकर सी–विजिल(cVIGIL) ऐप के प्रभावी उपयोग एवं शिकायत पर त्वरित कार्यवाही से संबंधित जानकारी भी दी । इस दौरान चिड़ावा उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार, तहसीलदार कमलदीप पूनिया सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62