[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अष्टमी पर मनसा माता मंदिर में उमड़ा जन सैलाब:श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर मांगी खुशहाली की मन्नत, बच्चों के उतारे जडूले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अष्टमी पर मनसा माता मंदिर में उमड़ा जन सैलाब:श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर मांगी खुशहाली की मन्नत, बच्चों के उतारे जडूले

अष्टमी पर मनसा माता मंदिर में उमड़ा जन सैलाब:श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर मांगी खुशहाली की मन्नत, बच्चों के उतारे जडूले

पपुरना : खेतड़ी के पपुरना की पहाड़ियों में बना ऐतिहासिक मनसा माता मंदिर में रविवार को नवरात्र अष्टमी पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ नजर आई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में मत्था टेक अमन चैन की खुशहाली की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने अपने बच्चों की जात व जडूले भी उतरवाए।

पंडित चेतन भगत ने बताया कि मनसा माता मंदिर को क्षेत्र के सबसे खास शक्ति मंदिर के रूप में माना जाता है। पपुरना में पहाड़ियों में बना माता मनसा का मंदिर एक प्रमुख मंदिर है, जो जन जन की आस्था से जुड़ा है। यहां माता का स्वरुप देखते ही सम्मोहित कर लेता है। यहां गुफा में लगी माता की प्रतिमा के साक्षात दर्शन होते है। मनसा का स्वरूप यहां करीब 800 वर्ष पूर्व उजागर हुआ था। तब से नित्य पूजा पाठ होता है। करीब 300 फीट ऊंचाई पर माता का भव्य मंदिर बनाया गया है। मंदिर की मान्यता है कि यदि कोई सच्चे मन से अपनी मनोकामना लेकर नतमस्तक होता है तो माता मनसा अवश्य उसके कार्य पूर्ण करती हैं।

पंडित चेतन भगत ने बताया कि काफी वर्ष पूर्व कुछ ग्वाले यहां पशु चराने के लिए आते थे। उस दौरान अचानक पहाड़ फटने की आवाजें आने लगी। जिस पर ग्वाले डर कर भागने लगे। इसके बाद यहां मनसा माता की उत्पत्ति हुई थी। मनसा माता मंदिर को शक्ति पीठ के रूप में भी माना जाता है। मंदिर की एक सबसे बड़ी खासियत यह भी है कि नीचे से पहाड़ी पर चढ़ने के लिए सीढ़ियां बनाई हुई है, लेकिन गिनती के दौरान कभी भी सीढ़ियों की संख्या बराबर नहीं आती है।

नवरात्र के दौरान माता के मंदिर में दूर दराज से श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग भी यहां आकर माता का आशीर्वाद ग्रहण करते हैं। श्रद्धालुओं की ओर से माता के मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित भी किया जाता है। वही मंदिर के भव्य रूप से सजावट कर भजनों की प्रस्तुतियां भी दी जाती हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62