नीमकाथाना से प्रेमसिंह बाजौर होंगे भाजपा प्रत्याशी:दो बार रह चुके विधायक, पिछली बार हारे
नीमकाथाना से प्रेमसिंह बाजौर होंगे भाजपा प्रत्याशी:दो बार रह चुके विधायक, पिछली बार हारे
नीमकाथाना : भाजपा ने अपनी दूसरी सूची शनिवार को जारी की। जिसमें नीमकाथाना से एक बार फिर प्रेमसिंह बाजौर को टिकट दिया गया है। प्रेमसिंह बाजौर यहां से भाजपा का बड़ा चेहरा हैं। वे 2018 में भी भाजपा का चेहरा थे, लेकिन कांग्रेस के सुरेश मोदी से हार गए थे। इससे पूर्व प्रेमसिंह बाजौर 2003 और 2013 में भाजपा से विधायक रह चुके हैं।
नीमकाथाना की बात करें तो यहां 1998 के बाद से कोई पार्टी दोबारा नहीं जीत पाई है। 1998 में यहां से कांग्रेस जीती। इसके बाद 2003 में भाजपा, 2008 में कांग्रेस 2013 में भाजपा और 2018 में कांग्रेस जीती। कांग्रेस ने अभी तक यहां से किसी भी नाम की घोषणा नहीं की है।
नीमकाथाना विधानसभा सीट से 8 बार कांग्रेस और 4 बार भाजपा ने जीत हासिल की है।
| वर्ष | विधायक | पार्टी |
| 2018 | सुरेश मोदी | कांग्रेस |
| 2013 | प्रेमसिंह बाजौर | भाजपा |
| 2008 | रमेशचंद्र खंडेलवाल | कांग्रेस |
| 2003 | प्रेमसिंह बाजौर | भाजपा |
| 1998 | मोहनलाल मोदी | कांग्रेस |
| 1993 | मोहनलाल मोदी | कांग्रेस |
| 1990 | फूलचंद्र | भाजपा |
| 1985 | फूलचंद्र | भाजपा |
| 1980 | मोहनलाल मोदी | निर्दलीय |
| 1977 | सूर्यनरेन | जेएनपी |
| 1972 | मालाराम | बीजेएस |
| 1967 | एम लाल | कांग्रेस |
| 1962 | छोटृ | कांग्रेस |
| 1957-1 | नारायणलाल | कांग्रेस |
| 1957-2 | ज्ञानचंद | कांग्रेस |
| 1951 | लादूराम | कांग्रेस |
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1970037


