[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंजीनियर के लॉकर से मिला 1 करोड़ का सोना-चांदी:45 हजार की रिश्वत लेते उदयपुर एसीबी ने डूंगरपुर में पकड़ा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इंजीनियर के लॉकर से मिला 1 करोड़ का सोना-चांदी:45 हजार की रिश्वत लेते उदयपुर एसीबी ने डूंगरपुर में पकड़ा था

इंजीनियर के लॉकर से मिला 1 करोड़ का सोना-चांदी:45 हजार की रिश्वत लेते उदयपुर एसीबी ने डूंगरपुर में पकड़ा था

कोटा : रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कोटा निवासी डूंगरपुर जिला परिषद के XEN अजय भार्गव के परिवार के लॉकर से करीब एक करोड़ का सोना-चांदी मिला है। भार्गव को एसीबी उदयपुर की स्पेशल यूनिट ने गिरफ्तार किया था। कोटा एसीबी स्पेशल यूनिट की टीम ने आरोपी के कोटा में एक बैंक का जॉइंट लॉकर खोला तो उसमें करीब 90 लाख रुपए कीमत का डेढ़ किलो सोना और 7 लाख की 10 किलो चांदी मिली।

कोटा एसीबी स्पेशल यूनिट के एडिशनल एसपी विजय स्वर्णकार ने बताया- आरोपी के लॉकर में 1 किलो 31 ग्राम के गहने, 418 ग्राम सिक्के/सिल्ली और सोने के बिस्किट मिले। वहीं 3 किलो के करीब चांदी के जेवर और 7 किलो 586 ग्राम सिक्के/सिल्ली-बिस्किट मिले।

एक सप्ताह पहले ली थी घर की तलाशी
कोटा एसीबी स्पेशल यूनिट ने एक सप्ताह पहले कोटा स्थित महावीर नगर में आरोपी के घर की तलाशी ली थी। तलाशी में घर से 48 लाख कैश मिले थे, जिसे अलमारी, टांड और पूजा घर के आस-पास छिपा रखा था। पहली मंजिल में रखे फ्रीज में 10 लाख और पूजा घर के पास रखे कलश में 13 लाख रुपए मिले थे। इसके अलावा घर से 50 किलो चांदी भी मिली थी। इनमें सिक्के, सिल्लियां और जेवर थे। आरोपी के परिवार के नाम शहर में 7-8 हॉस्टल और प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले थे। एसीबी की टीम को भार्गव के घर की तलाशी में विदेशी ब्रांड की शराब की करीब 190 बोतल बरामद हुई थीं। जिनकी कीमत 4 लाख रुपए के आस-पास बताई गई थी।

ये था मामला
उदयपुर एसीबी की टीम ने डूंगरपुर में कार्रवाई करते हुए XEN अजय भार्गव को 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा था। अजय भार्गव डूंगरपुर में जिला परिषद में पोस्टेड है। मनरेगा में स्वीकृति निकालने के लिए सामग्री मद की राशि का दो प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांग की थी। XEN ने कुल 80 हजार रुपए की डिमांड की थी। 20 हजार ले चुका था। मामले में सत्तू पंचायत के सरपंच के बेटे ने उदयपुर एसीबी में शिकायत दी थी। इसके बाद एसीबी की टीम ने डूंगरपुर सर्किट हाउस में 45 हजार की रिश्वत लेते अजय भार्गव को ट्रैप किया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet