[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्पा सेंटर में पुलिस ने मारा छापा, अंदर कमरों में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमटॉप न्यूज़बाड़मेरराजस्थानराज्य

स्पा सेंटर में पुलिस ने मारा छापा, अंदर कमरों में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

Barmer Spa Centre Police Caught Foreign Girls Prostitution Business: राजस्थान के बाड़मेर में नवरात्रि की पूर्व संध्या पर शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक स्पा सेंटर्स में छापा मारा तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है।

Barmer Spa Centre Police Caught Foreign Girls Prostitution Business: राजस्थान के बाड़मेर में नवरात्रि की पूर्व संध्या पर शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक स्पा सेंटर्स में छापा मारा तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। यहां स्पा की आड़ में वेश्वावृति की जा रही थी। पुलिस इस मामले में अब तक 10 युवतियों समेत 16 लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर्स संचालक विदेशी लड़कियों को लाकर वेश्वावृत्ति का काम करवाते थे।

यह है मामला

बता दें कि पुलिस ने बीते दिनों भी बालोतरा और अलग-अलग इलाकों में वेश्यावृत्ति की सूचना को लेकर छापेमारी की थी। इसके बाद पुलिस ने पचपदरा में शनिवार रात को छापा मारा तो 9 विदेशी लड़कियों के साथ एक गुजराती लड़की और स्पा संचालक समेत 5 युवकों को पकड़ा है। मामला बालोतरा के पचपदरा कस्बे का है।

पुलिस ने डमी ग्राहक बनाकर भेजा

पुलिस ने जब रेड की तो स्पा सेंटर में बने कमरों में युवतियां और युवक आपत्तिजनक स्थिति में थे। इसमें 9 विदेशी लड़कियां भी थीं। मामले में पुलिस ने स्पा संचालक विक्रमपुरी को अरेस्ट किया है। जांच में सामने आया कि स्पा संचालक विदेशों से 3 से 5 हजार में सौदा करते इसके बाद टूरिस्ट वीजा पर उन्हें भारत लाते थे। पुलिस ने बालोतरा एसपी हरिशंकर केे निर्देशन में डीएसपी भूपेंद्र चौधरी ने सिपाही को बोगस ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा। इसके बाद पुलिस ने मौके से 10 युवतियों समेत 16 लोगों को पकड़ लिया।

वहीं इस मामले में डीएसपी भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस को स्पा सेंटर पर युवतियों से अनैतिक कार्य करवाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद हमने एक सिपाही को डमी ग्राहक बनाकर भेजा। छापेमारी में 9 विदेशी युवतियों समेत 5 युवकों को पीटा एक्ट के तहत पकड़ा है। फिलहाल पुलिस स्पा संचालक से पूछताछ में जुटी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet