[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान में यहां चुनाव से पहले पकड़ी 61 लाख रुपए की अवैध शराब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

राजस्थान में यहां चुनाव से पहले पकड़ी 61 लाख रुपए की अवैध शराब

विधानसभा चुनाव से पहले आबकारी विभाग, पुलिस व डीएसटी की संयुक्त टीम ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब निर्मित अवैध शराब से भरे कंटेनर को पकड़ा है।

नीमकाथाना/सीकर : विधानसभा चुनाव से पहले आबकारी विभाग, पुलिस व डीएसटी की संयुक्त टीम ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब निर्मित अवैध शराब से भरे कंटेनर को पकड़ा है। बंद कंटेनर में शराब कार्टूनों को छिपाकर कोटपूतली से सीकर की ओर लाई जा रही थी। टीम ने ट्रक को जब्त कर उसमें रखे 694 कार्टूनों को बरामद किया है। जिनमें 264 कार्टून एमसीडी बोतल, 93 कार्टून रॉयल स्टेज व 337 कार्टून एमसीडी पव्वे से भरे मिले। शराब की कीमत 61 लाख 32 हजार रुपए बताई जा रही है। टीम ने ट्रक चालक बाडमेर के कंकराणा मुलाणी निवासी हनुमान राम जाट को गिरफ्तार कर लिया है। आबकारी पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। शराब आगे गुजरात में कहां सप्लाई होने जा रही थी, आबकारी पुलिस इसकी जांच में जुट गई।

मुखबिर की सूचना पर की नाकाबंदी
आबकारी निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कोटपूतली की तरफ से अंग्रेजी शराब अवैध रुप से लाई जा रही है। इस पर आबाकारी विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सिरोही भगेगा बाइपास पर नाकाबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान झुंझुनूं नंबरों का कंटेनर आया। टीम ने रुकवा कर चालक से पूछताछ की गई तो उसने मशीनरी का सामान भरा होने की बात कही। संदेह होने पर कंटेनर को खोलकर जांच करवाई गई तो अंदर शराब के कार्टून भरे मिले। इस पर टीम कंटेनर को जब्त कर नीमकाथाना आबकारी कार्यालय ले आई। यहां वीडियोग्राफी करवाते हुए जैसे ही कंटेनर को खोला तो उसमे शराब के कार्टून भरे मिले। जिनको बाहर निकलवाया तो कुल 694 कार्टूनों में पंजाब की ब्रांडेड शराब की बोतलें मिली। आबकारी ने शराब को जब्त कर जांच शुरू कर दी। आबकारी अधिकारियों ने बताया कि शराब की तस्करी करने वालों का जांच के बाद ही पता लग पाएगा।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22