[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व विधायक के घर पर पट्टे बांटने का मामला:भाजपा ने किया प्रदर्शन, अधिकारी-कर्मचारी को निलंबित करने की मांग, धरने की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

पूर्व विधायक के घर पर पट्टे बांटने का मामला:भाजपा ने किया प्रदर्शन, अधिकारी-कर्मचारी को निलंबित करने की मांग, धरने की चेतावनी दी

पूर्व विधायक के घर पर पट्टे बांटने का मामला:भाजपा ने किया प्रदर्शन, अधिकारी-कर्मचारी को निलंबित करने की मांग, धरने की चेतावनी दी

सूरजगढ़ : आचार संहिता लगने से कुछ घंटे पहले सूरजगढ़ के पूर्व विधायक के घर में पट्टे बांटने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ईओ व कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग की। सूरजगढ भाजपा के नगर मण्ड़ल अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि 8 अक्टूबर को रात को आचार संहिता के 15 घंटे पहले उपखंड अधिकारी दयानंद रूयल के इशारे पर सूरजगढ़ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वाति झा, कर्मचारी राहुल शर्मा व राजवीर ने पूर्व विधायक श्रवण कुमार को चुनावी लाभ देने की नीयत से गैर कानूनी तरीके उनके निवास स्थान पर उनके हाथों से लाभार्थियों को पट्टे वितरित करवाए। जो की सरासर गलत है।

उन्होंने बताया कि नगर पालिका सूरजगढ़ के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किए गए काम से प्रतीत होता है कि यह सभी कांग्रेस नेता पूर्व विधायक श्रवण कुमार से मिले हुए है। हर समय उनका लाभ पहुंचाने की नीयत से कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि पूर्व में चारों अधिकारियों- कर्मचारियों की शिकायत की जा चुकी है। बावजूद आज तक ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष नही होने की संभावना अधिक है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने के लिए इन अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबन किया जाए। प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एडीएम को जिला कलेक्टर के नाम पत्र सौंपा। जिसमें सोमवार तक अधिकारी व कर्मचारी को निलंबित नहीं करने पर उपखंड कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी। इस दौरान वाइस चेयरमैन रामस्वरूप जांगिड़, कैलाश शर्मा, मनोज शर्मा, उम्मेद सिंह, संदीप शर्मा, सुरेन्द्र भाटिया समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles