[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पोस्टर से परेशान किसान ने बीजेपी पर किया केस:पार्टी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग, बेटा बोला- बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जैसलमेरटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पोस्टर से परेशान किसान ने बीजेपी पर किया केस:पार्टी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग, बेटा बोला- बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा

पोस्टर से परेशान किसान ने बीजेपी पर किया केस:पार्टी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग, बेटा बोला- बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा

रामदेवरा : विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की ओर से ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान चलाया जा रहा है। कुछ दिनों पहले अभियान में भाजपा ने किसानों से जुड़ा एक पोस्टर जारी किया था। जिस पर एक किसान का फोटा लगाया। किसान माधुराम का कहना है कि उसकी बिना इजाजत के उसका फोटो इस्तेमाल किया है।

किसान का ये भी कहना है कि-उस पर ना तो कोई कर्जा है और न ही उसकी जमीन नीलाम हुई है। वह 200 बीघा जमीन का मालिक है। अब सोमवार को रामदेवरा की रिखियों की ढाणी के रहने वाले किसान माधुराम ने रामदेवरा थाना में बीजेपी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है।

बीजेपी की ओर से नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत पूरे राजस्थान में पोस्टर लगाए गए
बीजेपी की ओर से नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत पूरे राजस्थान में पोस्टर लगाए गए

रिपोर्ट में बताया है कि भाजपा ने मेरी इजाज़त के बिना मेरा फोटो अपने पोस्टर पर लगा दिया और यह पोस्टर पूरे राजस्थान में लगाया है। भाजपा के इस पोस्टर पर यह लिखा गया है कि 19 हज़ार किसानो की ज़मीन नीलाम हुई है । भाजपा के इस झूठ के कारण मेरी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। मेरी कोई ज़मीन नीलाम नहीं हुई है और मेरे पास मेरी 200 बीघा ज़मीन मौजूद है। भाजपा के द्वारा मेरी छवि को धूमिल किया गया है। जिससे आम जनता और समाज के बीच मेरी मानहानि हुई है। किसान माधुराम ने जैसलमेर भाजपा जिला अध्यक्ष, भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष और पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मानहानि का मामला दर्ज
रामदेवरा थानाधिकारी खम्माराम ने बताया की किसान की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए धारा 500 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, भाजपा की ओर से ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान चलाया जा रहा है। कुछ दिनों पहले अभियान में भाजपा ने किसानों से जुड़ा एक पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर पर एक किसान का फोटो भी लगा है। उसी किसान माधुराम ने दावा किया है कि बिना इजाजत उसका फोटो इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसान से मुलाकात की और जल्द पोस्टर हटाने के निर्देश दिए।

बेटा बोला-बयान बदलने के लिए आ रहे हैं फोन
माधुराम के बड़े बेटे भूराराम ने बताया कि मेरे पिता का फोटो छापने के बाद हमें मानसिक और सामाजिक रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है और हमारे पास बयान बदलने के लिए लगातार फ़ोन आ रहे हैं। मेरे पिता और मेरे पूरे परिवार को भाजपा की गलती के कारण उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है। इसलिए हमने रामदेवरा थाने में केस दर्ज करवाया है। भाजपा को हमारे पिता से माफी मांगनी पड़ेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet