[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुबह के नाश्ते में सब करेंगे पसंद, बिना तेल में फ्राई किया ढोकला सैंडविच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
व्यंजन

सुबह के नाश्ते में सब करेंगे पसंद, बिना तेल में फ्राई किया ढोकला सैंडविच

ढोकला सैंडविच : सुबह के नाश्ते में अक्सर बिना तेल में फ्राई और फटाफट बनने वाला नाश्ता सब पसंद करते हैं। अगर आपके पास टाइम कम है और आपने पहले से तैयारी नहीं की है कि सुबह के वक्त कौन सा नाश्ता बनाएं। तो सूजी के ढोकला सैंडविच ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना आसान है और कम तेल में बने होने की वजह से इसे हर कोई आसानी से खा सकता है। इसमे कैलोरी कम है। साथ ही ये डायबिटीज के मरीजों को भी आसानी से खिलाया जा सकता है। तो चलिए जानें क्या है ढोकला सैंडविच बनाने की रेसिपी।

ढोकला सैंडविच बनाने की सामग्री
1 कप सूजी
1 कप दही
2 हरी मिर्च
1 चम्मच नींबू का रस
करी पत्ता
आधा चम्मच राई के दाने
हींग एक  चुटकी
नमक स्वादानुसार
1 छोटा टमाटर
आधा कप पनीर
आधा कप शिमला मिर्च और प्याज बारीक कटा हुआ

ढोकला सैंडविच बनाने की विधि
-सबसे पहले ढोकले का बैटर तैयार कर लें।
-इसे बनाने के लिए किसी बाउल में सूजी, दही, हरी मिर्च, नमक, हल्दी पाउडर और नींबू का रस मिला लें।
-अच्छी तरह से बैटर को फेंट लें।
-पैन को तेल से ग्रीस करें और बैटर को पलटकर भाप में पकाएं।
-भाप में जब ढोकला पक जाए तो इस पर तड़का लगाएं।
-तड़के के लिए किसी पैन में तेल गर्म करें और इसमे राई डालें। साथ में हरी मिर्ची, करी पत्ता और हींग डालें। -तड़के को ढोकले पर डालने के साथ ही नींबू का रस छिड़क दें।
-अब सैंडविच की फिलिंग तैयार कर लें।
-फिलिंग बनाने के लिए सब्जियों को बारीक काट लें।
-तैयार तड़के वाले ढोकले को मनचाहे आकार में काटकर बीच में सब्जियों की फिलिंग भरे और ऊपर से -दूसरे ढोकले के पीस को रखें। बस रेडी है ढोकला सैंडविच, जो टेस्टी होने के साथ ही हेल्थ से भरपूर है।

और पढ़िए – स्वास्थ्य, व्यंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। जनमानस शेखावाटी  इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले जनमानस शेखावाटी पर फॉलो करें जनमानस शेखावाटी को और डाउनलोड करे–जनमानस शेखावाटी की एंड्राइड एप्लिकेशन. फॉलो करें जनमानस शेखावाटी को फेसबुक, यूट्यूब, टिवीटर वेब न्यूज़.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet