[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चार्जिंग में लगाने के 30 मिनट बाद फटा मोबाइल:महिला बोली- फ्री स्कीम में मिला था, चिंगारियां और धुआं उठा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चार्जिंग में लगाने के 30 मिनट बाद फटा मोबाइल:महिला बोली- फ्री स्कीम में मिला था, चिंगारियां और धुआं उठा

चार्जिंग में लगाने के 30 मिनट बाद फटा मोबाइल:महिला बोली- फ्री स्कीम में मिला था, चिंगारियां और धुआं उठा

उदयपुरवाटी : झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी के वार्ड 24 में शनिवार रात 10.30 बजे चार्जिंग में लगा एक मोबाइल फट गया। मोबाइल तेज धमाके के साथ फटा। इस दौरान चिंगारियां और धुआं निकली। हादसा वार्ड 24 में मीणों के मोहल्ले में रहने वाली किरण देवी (55) के घर में हुआ।

किरण देवी ने बताया- मोबाइल 23 अगस्त को फ्री स्मार्ट फोन स्कीम में उदयपुरवाटी पंचायत समिति से मिला था। शनिवार रात 10 बजे बिस्तर के सिरहाने के पास बिजली के पॉइंट में मोबाइल चार्जिंग में लगाकर तिबारे (बरामदे) में चारपाई पर सो गई थी।

बेटा गोवर्धन और बहू रजनी दूसरे कमरे में थे। अचानक तेज धमाके के साथ फोन फट गया। बैटरी जल गई। कवर भी पिघलकर चिपक गया। कूलर का तार भी जल गया। देवर श्रवण ने फोन चार्जिंग से निकाला और पानी की बाल्टी भरकर जलते मोबाइल पर डाली।

मोबाइल से तेज चिंगारियां निकलीं और आग लग गई। फेंका तो कूलर का तार भी जल गया, जिसे काटकर अलग किया। वहीं पर एलईडी भी लगी थी, गैस सिलेंडर रखा था। बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे के वक्त घर में किरण देवी, देवर श्रवण, देवरानी प्रेम, बेटा गोवर्धन, बहू रजनी, दूसरा बेटा संदीप और पोता नकुल थे। घर में 4 कमरे हैं जिनमें किरण देवी और श्रवण के परिवार रहते हैं। महिला ने कहा कि छोटा बेटा संदीप नया मोबाइल उसे देने की जिद कर रहा था, लेकिन मैंने उसे मोबाइल नहीं दिया था, अपने पास ही रखा।

महिला ने बताया- मेरी पांच बेटियां हैं जो गोल्याना, नीमेड खंडेला, पटवारी का बास श्रीमाधोपुर, और घड़सना मंडी रहती हैं। मैं बेटियों से बात करने के लिए बेटों से मोबाइल मांगती थी। अब खुद को नया फोन मिला तो छोटे बेटे को देने से इनकार कर दिया था, अब मोबाइल फट गया।

विधवा महिला किरण देवी को दो महीने पहले फ्री स्मार्ट फोन मिला था।
विधवा महिला किरण देवी को दो महीने पहले फ्री स्मार्ट फोन मिला था।

किरण देवी ने बताया- ब्लास्ट से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। बहू रजनी जोर से चिल्लाई। ब्लास्ट के दौरान फोन के पास कोई नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

किरण देवी बीपीएल परिवार की मुखिया हैं। पति किशनलाल सेन की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार से मोबाइल फ्री मिला था। यह फोन रेडमी ए2 कंपनी का था। महिला ने कहा- दूसरा मोबाइल मिले या न मिले, लेकिन ऐसा मोबाइल नहीं चाहिए, किसी की जान भी जा सकती थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77