[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में कांग्रेस लोकसभा प्रभारी ने लिया फीडबैक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiखेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

खेतड़ी में कांग्रेस लोकसभा प्रभारी ने लिया फीडबैक

खेतड़ी में भारी मतों से जीत हासिल करेगी कांग्रेस : डॉ. जितेंद्र

खेतड़ी : कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लोकसभा प्रभारी अमृत ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कांग्रेस कार्यालय में अमृत ठाकुर का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव का फीडबैक लिया। टिकट की दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि अबकी बार लोगों में कांग्रेस के प्रति बड़ा उत्साह है इसीलिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर राजस्थान में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनानी है।

लोकसभा प्रभारी अमृत ठाकुर ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार हर मामले में विफल रही है उन्होंने देश का भट्ठा बिठा दिया उन्होंने कहा देश का विकास कर सकती है तो केवल कांग्रेस सरकार इसलिए अबकी बार हर मानस के मन में विचार है कि राजस्थान में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनेगी।

लोकसभा प्रभारी अमृत ठाकुर ने कहा कि जब तक टिकट नहीं मिलती तब तक हम सब कांग्रेस के कार्यकर्ता है टिकट मिलने के बाद ही वह प्रत्याशी कहलाएगा, इसलिए किसी पर भी आरोप प्रत्यारोप ना लगाये।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सलाहकार डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी जिस भी व्यक्ति को टिकट देगी हम सभी उसके साथ मिलकर के खेतड़ी से कांग्रेस पार्टी को विजय बनाएंगे। मुख्यमंत्री सलाहकार डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्थान में अबकी बार दोबारा कांग्रेस की सरकार बनेगी व खेतड़ी से भारी मतों से कांग्रेस जीत हासिल करेगी।

इस अवसर पर सुरेंद्र कुमावत प्रदेश सचिव,पूर्व प्रधान बजरंग सिंह चारावास, पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर, अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव अनिल बोहरा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ग्यारसी लाल गुर्जर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी, अमर सिंह गुर्जर, फतेह सिंह शेखावत, हरिराम गोठड़ा, चुन्नीलाल चनेजा, नासिर हुसैन, एडवोकेट आलोक मान, बजरंगलाल सैनी, भीम सिंह, लीलाधर सैनी, निरंजन लाल चौधरी, चंदगी राम सैनी, सुभाष तातिजा, सहीराम बांसियाल, इंद्राज सैनी, रमेश स्वामी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सैनी, महिला ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मुनेश देवी, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डी देवी, नगर पालिका अध्यक्ष गीता सैनी, शंकर बिलवा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77